सक्सेसफुल फिल्ममेकर करण जौहर के पिता बनने का जश्न पूरे बॉलीवुड ने बनाया। हर किसी ने उनको बधाई दी। उनके पिता बनने के बाद एक और बॉलीवुड सेलेब्रिटी कपल पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, ये सेलेब्रिटी और कोई नहीं बल्कि गुरमीत चौधरी और देबीना हैं।
करण जौहर के बाद अब ये सेलेब्रिटी कपल बने दो बेटियों के पैरेंट्स, जानें कौन हैं ये
मुंबई मिरर की एक खबर के मुताबिक, गुरमीत और देबीना ने दो बेटियों को गोद लिया है। बेटियों का नाम लता और पूजा है। ये दोनों लड़कियां गुरमीत के होमटाउन बिहार के जरमपुर की रहने वाली हैं। गुरमीत और देबीना ने बताया कि बेटियों को अडॉप्ट करने से पहले उन्होंने अपने दोस्त और काउंसलर से बात की।
करण जौहर के बाद अब ये सेलेब्रिटी कपल बने दो बेटियों के पैरेंट्स, जानें कौन हैं ये
इसके बाद दोनों ने पूजा और लता को गोद ले लिया। दोनों ने बच्चियों का एडमिशन पटना के बड़े स्कूल में करवाया है क्योंकि जरमपुर बहुत छोटा सा शहर है वहां उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती। गुरमीत ने कहा, 'एक साल तक दोनों पटना में ही पढ़ाई करेंगी। इसके बाद अगले साल दोनों को वो मुंबई ले आएंगे और अपने साथ रखेंगे। मेरा भाई और उसकी फैमिली पटना में रहते हैं। तब तक वो ही दोनों बेटियों की देखभाल करेंगे।'
करण जौहर के बाद अब ये सेलेब्रिटी कपल बने दो बेटियों के पैरेंट्स, जानें कौन हैं ये
गुरमीत आगे कहते हैं, 'मैं और देबीना साल में दो-चार बार पटना जाते हैं। 2014 में मेरे पैरेंट्स ने मुझे पूजा और लता के बारे में बताया था। तब दोनों अनाथ आश्रम में रहती थीं। लता और पूजा कजिन हैं। लता के पिता की मौत के बाद वो भी अनाथ आश्रम में रह रही थी। रोजी-रोटी के लिए दोनों बहनें लोगों के घरों में काम करती थीं।'
करण जौहर के बाद अब ये सेलेब्रिटी कपल बने दो बेटियों के पैरेंट्स, जानें कौन हैं ये
मां की बात सुनने के बाद देबीना और गुरमीत ने दोनों को गोद लेने का फैसला किया। गुरमीत ने बताया कि सारी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। गुरमीत ने कहा कि उनके पैरेंट्स और दोस्त उनसे पूछते थे कि वो कब बेबी प्लान कर रहे हैं। लीजिए अब गुरमीत और देबीना पैरेंट्स बन गए हैं और बेटियों को घर लाने के लिए वो बहुत उत्साहित हैं।