किरदार अक्सर कलाकार की पहचान बन जाते हैं। वे किरदार दर्शकों को इतना पसंद आते हैं कि लोग बार-बार उन्हें उसी तरह का अभिनय करते हुए देखना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ जॉन अब्राहम के साथ भी है। जॉन का गैंगस्टर लुक दर्शकों को खूब फबता है। 'शूटआऊट एट वडाला' के बाद जॉन जल्द ही फिल्म 'मुंबई सागा' में भी गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं।
2 of 4
मुंबई सागा
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार वह तमिल फिल्म की रीमेक में भी ऐसा ही किरदार निभाएंगे। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई सुपरस्टार अजीत अभिनीत 'वेदलम' है। सूत्रों के अनुसार जॉन ने इस फिल्म के लिए मेकर्स को हामी भर दी है। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले पर काम चल रहा है। यह फिल्म रोहित धवन द्वारा निर्देशित की जाएगी। जिसकी कहानी मुंबई पर आधारित होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार द्वारा किया जाएगा।
3 of 4
संजय गुप्ता और मुंबई सागा की कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'कुछ दिनों के अंदर टीम लोकेशन ढूंढने के लिए निकलेगी। फिल्म के विचार के अनुसार इसकी शूटिंग असल जगहों पर की जाएगी। वहीं फिल्म का एक छोटा हिस्सा शहर के बाहर भी शूट किया जा सकता है। हिंदी रीमेक का क्लाइमैक्स बेहद अलग और रोचक होगा।' सूत्र के अनुसार, 'भूषण कुमार को असल फिल्म पसंद आई थी और जॉन को भी स्क्रिप्ट भा गई है। अभी नायिकाओं के नाम पर मोहर नहीं लगी है। जिसकी खोज अभी जारी है।' भूषण कुमार और जॉन के केमिस्ट्री की बात करें तो दोनों इस फिल्म के अलावा 'सत्यमेव जयते 2', एक 'विलेन 2' और 'मुंबई सागा' में भी साथ काम कर रहे हैं।
'वेदलम' की कहानी की बात करें तो टैक्सी चालक गणेश (अजीत) शांतिपूर्ण जीवन जी रहा है। इसी बीच वह तीन अपराधियों को पकड़वाने के लिए पुलिस की मदद करता है। इस दौरान उसे आपराधिक गिरोह का भी सामना करना पड़ता है जिससे उसकी असली पहचान सामने आती है कि वह एक गैंगस्टर रह चुका है। फिल्म में अजीत के अलावा मेनोन लक्ष्मी और श्रुति हासन भी अहम किरदार में हैं।