साल 2021 में साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस सामंथा से तलाक ले लिया था। दोनों के अलग होने की खबर सुनकर फैंस को भी काफी दुख हुआ था। सामंथा भले ही इन दिनों अपने परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हों, लेकिन लगता है प्यार को लेकर नागा चैतन्य की तलाश पूरी हो गई है। खबर है कि इन दिनों नागा चैतन्य अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में शोभिता के साथ उनके नए घर में देखा गया है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
2 of 4
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
नागा ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक नया घर खरीदा है, हालांकि अभी इसमें काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में दोनों को एक साथ काफी कंफर्टेबल देखा गया। नागा चैतन्य शोभिता को अपना आलीशान घर दिखा रहे थे। इस दौरान दोनों काफी खुश भी नजर आ रहे थे। घर का दौरा करने के बाद नागा और शोभिता कार में भी एकसाथ जाते हुए देखे गए।
3 of 4
नागा चैतन्य, शोभिता धुलिपाला
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों को एकसाथ देखने के बाद फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच में प्यार पनप रहा है। हालांकि नागा उन अभिनेताओं में से हैं जो अपनी निजी जिंदगी को कैमरे के सामने लाना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। अब नागा चैतन्य और शोभिता के बीच वाकई कुछ पक रहा है या फिर दोनों एक-दूसरे की कंपनी में दोस्ती के मजे ले रहे हैं, ये तो समय आने पर ही पता चल पाएगा।
4 of 4
सामंथा - नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में शादी की थी। चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नागा चैतन्य से अलग होने के बारे में जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा और नागा चैतन्य के अलग होने का फैसला करने के बाद दोनों की फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग भी हुई थी। लेकिन, काउंसलिंग के बाद भी सामंथा और चैतन्य ने अपना फैसला नहीं बदला था।