कपूर खानदान पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले कपूर खानदान की सबसे वरिष्ठ सदस्य कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था तो वहीं उनके बेटे ऋषि कपूर की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही हैं जिसका इलाज करवाने के लिए वह यूएस गए हैं। इलाज कराने के दौरान ऋषि कपूर की सोमवार को पहली तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह सफेद बालों में नजर आए तो वहीं अब उनकी कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनके साथ बॉलीवुड की 2 एक्ट्रेस नजर आ रही हैं।
कैंसर की खबरों की बीच ऋषि कपूर से मिलीं सोनाली बेंद्रे और प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरों में दिखे अनफिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों में ऋषि कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेंद्रे दिखाई दे रही हैं। दरअसल, सोनाली बेंद्रे पहले से ही न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रही हैं ऐसे में वह अपने पति गोल्डी बहल के साथ ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलने पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा भी काफी समय से न्यूयॉर्क में ही है इस दौरान उन्होंने भी ऋषि और नीतू से खास मुलाकात की।
प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रियंका ने लिखा - 'आप दोनों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा इसी तरह हंसते और मुस्कुराते रहिए।' आपको बता दें, ऋषि कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी। इसके बाद से कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा करने लगे कि उन्हें कैंसर हुआ है। जो थर्ड स्टेज पर पहुंच गया है। हालांकि इन खबरों को सुनकर ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर गुस्सा हुए और इस खबरों को मात्र अफवाह बताया।
Was so good seeing you both @neetu54 #RishiKapoor laughter and smiles as always!! ❤️🙏🏽
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'अभी ऋषि के टेस्ट होने बाकी हैं। हमें भी नहीं पता कि ऋषि को क्या तकलीफ है और वह किस प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। यहां तक कि ऋषि को खुद भी नहीं पता कि उसे क्या हुआ है। अभी ऋषि के मेडिकल टेस्ट होने की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। लोग कैसे यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उसे एडवांस स्टेज का कैंसर हुआ है। ऋषि को शांति से सारे टेस्ट कराने दीजिए और उसके बाद जो भी रिजल्ट आएगा हम जरूर सबको इसकी जानकारी देंगे।'
कैंसर की खबरों के बीच सोमवार को ऋषि कपूर की पहली तस्वीर सामने आई थी। इसका वीडियो खुद ऋषि कपूर और अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। अनुपम खेर ने लिखा था - 'ऋषि कपूर से मिलकर और उनके साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। आप सही में बहुंत एंटेरटेनिंग हो। भारत, न्यूयॉर्क और फिल्मों के बारे में बात की। बहुत अच्छा लगा आपसे मिलके।' आपको बता दें, इन तस्वीरों में ऋषि कपूर अनफिट नजर आ रहे हैं। यहां तक कि चेहरा भी उतरा हुआ दिखाई दे रहा है।
A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on