{"_id":"5aebfc594f1c1b62098b820c","slug":"after-break-up-with-husband-sofia-hayat-cries-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोखेबाज पति को घर से निकालते ही सोफिया हयात की क्या हो गई हालत, वीडियो पोस्ट कर फूट-फूटकर रोईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धोखेबाज पति को घर से निकालते ही सोफिया हयात की क्या हो गई हालत, वीडियो पोस्ट कर फूट-फूटकर रोईं
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 05 May 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
sofia hayat
हाल ही में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात अपने टूटे रिश्ते को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गईं। शादी के एक साल बाद ही वह अपने पति से अलग हो गईं। उन्होंने अपने पति पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया और उसे घर से भी बाहर निकाल दिया है। अब उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह फूट-फूटकर रो रही हैं।
Trending Videos
Sofia Hayat
वीडियो में सोफिया रोते हुए कह रही हैं, ब्रेकअप को हैंडल करना बहुत मुश्किल होता है। बच्चे और पति को एक साथ खोना बहुत बड़ा सदमा है। मैंने इन सब बातों को इसलिए पब्लिकली किया क्योंकि मैं उसे सबक सिखाना चाहती थी। मेरे लिए इन सब चीजों से गुजरना बहुत मुश्किल हो रहा है।
sofia hayat
सोफिया आगे कहती है कि काश कुछ मैजिक हो और यह टाइम निकल जाए। मैं व्लाड(पति) से नफरत नहीं करती लेकिन उसने जो किया उसके बाद व्लाड का मेरी जिंदगी से निकलना ही सही था।
A post shared by Sofia Hayat (@sofiahayat) on
विज्ञापन
विज्ञापन
सोफिया
- फोटो : self
बता दें, इससे पहले सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर यह बताया था कि व्लाद एक शैतान और चोर है। एक इंटरव्यू में सोफिया ने व्लाद को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। सोफिया ने बताया, उसने मुझसे कई बार झूठ बोला। उसके पास पैसा भी नहीं है। उसके सारे खर्चे मैंने खुद उठाए हैं। मुझे उसके गलत इरादों के बारे में तब पता चला जब मेरे पर्स से पैसे गायब होने लगे। मेरी प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात नहीं मिल रहे थे, मैंने उन्हें उसके बैग में पाया।