हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की जब से कांग्रेस में पहले शामिल होने और बाद में इंकार करने की खबरें फैली हैं, हर कोई उनके बारे में और ज्यादा जानना चाहता है। मनोज तिवारी से मुलाकात के बाद अब सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन अटकलों के बीच सपना चौधरी का इंटरव्यू बेहद खास मायने रखता है, जिसमें उन्होंने हर सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
राजनीति से जुड़े सवाल पूछे जाने पर सपना ने पत्रकारों से कहा, वो न ही कांग्रेस और न किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। "मैं एक आर्टिस्ट हूं। कृपया मुझसे उसी बारे में सवाल पूछें लेकिन अगर आप लोग चाहते हैं और बार-बार कह रहे हैं तो आपके मुंह में घी-शक्कर। मैं एक न दिन नेता बन ही जाऊंगी।" सपना ने ये भी कहा कि उनकी उम्र 25 साल से कम है और ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ने का सवाल ही खड़ा नहीं होता।
3 of 5
Priyanka Gandhi, Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
"मैं प्रियंका जी से कई बार मिली हूं। तीन चार के दिन अंदर भी मिली हूं, उससे पहले भी मिली हूं। वो बहुत अच्छी हैं लेकिन यहां छोटी सी बात की इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मेरे लिए सभी पार्टियां बराबर हैं। मैं सबसे मिलती हूं। मैं बीजेपी से मिलती हूं, मैं कांग्रेस से मिलती हूं, मैं अखिलेश की पार्टी से मिलती हूं, मैं आम आदमी पार्टी से मिलती हूं। मेरी कोई जाति नहीं है, कोई धर्म नहीं है। मैं एक कलाकार थी और कलाकार ही रहूंगी।''
4 of 5
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की खबर पर मां नीलम ने कहा कि जितने मुंह उतनी बातें होती हैं। फिलहाल मीडिया और सोशल मीडिया पर जो भी चर्चा चल रही है, वह महज अफवाह है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों पर उन्होंने कहा कि वह भी एक सेलेब्रिटी हैं, जिनके साथ फोटो वायरल हो रही हैं वह भी सेलेब्रिटी हैं। एक साथ फोटो खिंचवाने से यह साबित नहीं होता कि वह किसी पार्टी में शामिल हो गई हैं।
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : file photo
हरियाणा के रोहतक से 'बिग बॉस' के घर तक पहुंचने वाली सपना को 'सॉलिड बॉडी', 'छोरी भैंस बड़ी बिंदास' और 'तेरी आख्यां दा काजल' जैसे गानों ने यू ट्यूब सनसनी और सोशल मीडिया स्टार बनाया। आज फेसबुक पर उनके लगभग 30 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख फॉलोअर हैं। सपना जो गाने गाती हैं उन्हें हरियाणवी लोकगीत 'रागिनी' के नाम से जाना जाता है। वो 'वीरे दी वेडिंग' और 'नानू की जानू' जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।