बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी फिल्म तुझे मेरी कसम' के 15 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी अपनी खास यादें शेयर की हैं। साथ ही, प्रेमिका पर बड़ा खुलासा किया। साल 2003 में आई इस फिल्म के सेट पर रितेश जेनेलिया डिसूजा से पहली बार मिले थे। जिसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर 9 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 3 फरवरी, 2012 को सात फेरे लिए थे।
रितेश ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी अपनी खास यादें शेयर करते हुए दो तस्वीरों को साझा किया है। पहली तस्वीर को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा, "3 जनवरी, 2003, आज से 15 साल पहले मेरी डेब्यू फिल्म रिलीज हुई और जिंदगी बदल गई। मैं आर्किटेक्ट से अभिनेता बना। को-स्टार जेनेलिया मेरी बायको बन गईं।"
एक और तस्वीर शेयर करते हुए रितेश ने लिखा है कि शूटिंग शुरू होने के दो दिन तक, 'जेनेलिया उनसे बात नहीं किया करती थीं, क्योंकि उस वक्त मेरे पिता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।' आपको बता दें, रितेश देशमुख के दिवंगत पिता विलास राव देशमुख साल 1999-2003 और 2004-2008 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे थे।
रितेश-जेनेलिया को बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी मानी जाती है। आज तक इन्हें किसी भी विवाद में फंसते नहीं देखा गया। फरवरी 2012 में इनकी शादी हुई। दोनों दो बेटों के मां-बाप बन चुके हैं। बड़े बेटे रियान का जन्म 2014 और छोटे बेटे रायल का जन्म 2016 में हुआ।