{"_id":"5ab8975b4f1c1be83f8b510f","slug":"after-1-year-mahira-khan-speaks-about-raees-film-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से विवादों में आ गई थीं शाहरुख खान की ये हीरोइन, 1 साल बाद बयां किया दर्द ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से विवादों में आ गई थीं शाहरुख खान की ये हीरोइन, 1 साल बाद बयां किया दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Mahira Khan
हर एक्ट्रेस की यह इच्छा होती है कि वह बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स के साथ काम करें। ऐसे में माहिरा खान का नाम उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है जिनकी बॉलीवुड में एंट्री शाहरुख खान के साथ हुई। हालांकि माहिरा के लिए बॉलीवुड में एंट्री कई विवादों को साथ लेकर आई थी। उस वक्त तो माहिरा ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था लेकिन एक साल बाद माहिरा ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना दर्द बयां किया।
Mahira Khan
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ठीक एक साल पहले शाहरुख खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म में माहिरा के होने की वजह से काफी बवाल मचा था जिसकी मुख्य वजह उनका पाकिस्तानी होना था।
Mahira Khan
'रईस' फिल्म जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी। उससे कुछ वक्त पहले ही उड़ी आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारत के 19 सैनिकों की मौत हो गई थी। बाद में पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया था लेकिन पाक लगातार नापाक मंसूबों के साथ सीजफायर का उल्लंघन करता रहा। जिसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पाकिस्तानी एक्टर्स को देश छोड़ने के लिए कहा। साथ ही फिल्मों में बैन करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahira Khan
मामला बढ़ने पर मेकर्स ने विश्वास दिलाया कि माहिरा 'रईस' फिल्म का प्रमोशन नहीं करेगी। उस वाकया के बारे में माहिरा खान ने हाल ही में बीबीसी से बात की और अपना दर्द बयां किया। माहिरा ने कहा - 'उस वक्त न केवल बहुत गुस्सा थी बल्कि दुखी भी थी। उसके बाद मुझे अहसास हुआ कि गुस्सा अच्छा एक्टर बनने के लिए रोड़ा साबित हो सकता है।'
विज्ञापन
Mahira Khan
माहिरा ने कहा - 'बॉलीवुड में आने की मेरी कोई प्लानिंग नहीं थी। हालांकि ऐसा नहीं कि आगे कभी न करूं लेकिन रईस के बाद मुझे पाकिस्तानी फिल्म वरना का ऑफर मिल गया था। इतना जरूर कहना चाहती हूं कि मेरी प्राथमिकता हमेशा से ही पाकिस्तानी फिल्म्स रही हैं।' आपको बता दें, माहिरा की यह फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी। यह फिल्म रेप की वारदातों और पाकिस्तानी राजनीति पर आधारित थी।