अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने डिजाइनर सब्यसाची को एक मंगलसूत्र विज्ञापन के लिए अर्ध नग्न मॉडल का उपयोग करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। दरअसल हाल ही में सब्यसाची ने अपना नया जूलरी कलेक्शन लॉन्च किया। इसमें उन्होंने मंगलसूत्र की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन मंगलसूत्रों में काफी बारीकी से काम किया गया है। इस पोस्ट में सब्यसाची ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें एक प्लस साइज फीमेल मॉडल मंगलसूत्र के साथ लॉन्जरी पहनी हुई थी। मॉडल के साथ इस फोटो में एक मेल मॉडल भी था, जो शर्टलेस नजर आ रहा था।
धार्मिक भावनाएं आहत: सब्यसाची के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, मंगलसूत्र के विज्ञापन में किया था अर्ध नग्न मॉडल का उपयोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन