{"_id":"62d679fe6a26ce7afd6636bd","slug":"adnan-sami-delete-all-instagram-post-share-a-video-with-caption-alvida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adnan Sami: अदनान सामी ने डिलीट किए सारे पोस्ट, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा 'अलविदा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Adnan Sami: अदनान सामी ने डिलीट किए सारे पोस्ट, इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा 'अलविदा'
Tue, 19 Jul 2022 03:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Jul 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर सिंगर अदनान सामी गानों के अलावा अपनी फिटनेस की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के लिए अक्सर वह अपनी परिवारिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लगभग 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फैंस को भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इतंजार रहता है। इस बीच अदनान के चाहने वाले उस समय हैरान रह गए जब उन्हें सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह खाली मिला। इस समय सिंगर के इंस्टा अकाउंट पर केवल एक ही पोस्ट दिखा रही है जिसमें 'अलविदा' लिखा हुआ है। इस पोस्ट से फैंस काफी परेशान हैं और अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रांसफॉर्मेशन की फोटोज हुई थीं वायरल
अदनान सामी हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने परिवार के साथ अपनी छुट्टियों की शानदार तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में अदनान काफी फिट नजर आ रहे थे। बता दें कि यह तस्वीरें अब उनके इंस्टा अकाउंट से गायब हो चुकी हैं। इस समय सिंगर के अकाउंट पर केवल एक छोटा सा वीडियो नजर आ रहा है जिसमें अलविदा लिखा दिख रहा है। यही बात उनके कैप्शन में भी लिखी हुई है।
अदनान सामी हाल ही में उस समय चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने परिवार के साथ अपनी छुट्टियों की शानदार तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में अदनान काफी फिट नजर आ रहे थे। बता दें कि यह तस्वीरें अब उनके इंस्टा अकाउंट से गायब हो चुकी हैं। इस समय सिंगर के अकाउंट पर केवल एक छोटा सा वीडियो नजर आ रहा है जिसमें अलविदा लिखा दिख रहा है। यही बात उनके कैप्शन में भी लिखी हुई है।
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
हो सकता है प्रमोशनल स्टंट!
अदनान समी के अकाउंट पर इस समय जो वीडियो नजर आ रहा है वह महज कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग कयास लगा रहे हैं कि 'अलविदा' सिंगर का कोई नया प्रोजेक्ट हो सकता है। बता दें कि इससे पहले कई सेलेब्स इस तरह के पब्लिसिटी स्टंट कर चुके हैं। अब अदनान ने ऐसा किसी गाने के लिए किया है या फिर वह सच में सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं यह तो आने वाले समय में ही पता लग सकेगा।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अपने सिंगिंग करियर में अदनान कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। 'भीगी भीगी रातों में', 'सुन जरा', 'लिफ्ट करा दे', 'तेरा चेहरा' और 'नूर-ए-खुदा' उनके सुपरहिट गानों में से एक हैं। फिल्मों में गाने के अलावा वह छोटे पर्दे के कई सिंगिंग रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।