'टाइगर जिंदा है' कि हीरोइन कटरीना कैफ को नए एक्टर के साथ देर रात को
पार्टी करते हुए देखा गया है। जानिए आप भी कौन है ये स्टार।
ये एक्टर थे आदित्य रॉय कपूर, जोकि कटरीना कैफ के साथ देर रात अर्जुन कपूर के घर पर रखी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में दोनों के अलवा अर्जुन कपूर की फिल्म 'टू स्टेट' की हीरोइन आलिया भट्ट भी देखी गईं।
खास बात ये है कि इस पार्टी में चारों स्टार के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। चारों ने सुबह तक पार्टी की। गौरतलब है कि फिल्म 'फितूर' की शूटिंग के दौरान कटरीना और आदित्य के बीच अफेयर की खबरें कई बार मीडिया में आई थीं। हालांकि दोनों ने कई बार मीडिया में खंडन भी किया है।
वहीं पार्टी में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल थे। अर्जुन पार्टी में अपनी अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' के लुक में नजर आए। वहीं आलिया बेहद सिंपल अंदाज में दिखीं।
आपको बता दें कि आलिया अपनी अगली फिल्म 'राजी' के शूटिॆग में भी व्यस्त है, वहीं अर्जुन की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का मंगलवार को पहला लु सामने आया था। कटरीना अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग खत्म करके आईं हैं।