कंगना रणौत और अध्ययन सुमन कभी एक दूसरे को डेट किया करते थे। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों ने उस वक्त एक दूसरे पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शेखर सुमन के साथ अध्ययन सुमन भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। जब कंगना ने बॉलीवुड में गुटबाजी का मुद्दा उठाया तो अध्ययन सुमन उनका समर्थन करते दिखे। तब से अध्ययन लगातार कंगना का समर्थन कर रहे हैं।
2 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : instagram/adhyayansuman
अध्ययन का कहना है कि वो पिछले 12 साल से कंगना से संपर्क में नहीं हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा, ‘मैं बीते 12 साल से कंगना के संपर्क में नहीं हूं। वो एक मशहूर और सफल अभिनेत्री हैं। अगर उन्होंने बाहर आकर अपनी बात कहने का फैसला लिया है तो उसके पीछे निश्चित रूप से कोई वजह होगी।‘
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaDaily
अध्ययन आगे कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि कंगना को पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। किसी चीज को लेकर उनमें गुस्सा है और वो उस पर कहना चाहती हैं। इस वजह से वो ये सब कह रही हैं। यह उनकी राय है और मैं इसका सम्मान करता हूं।‘
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर अध्ययन कहते हैं, ‘मेरा कंगना के साथ कोई रिश्ता नहीं है। जिंदगी हमें उस मोड़ पर ले आई है, जहां हम एक ही साइड पर हैं। अगर मेरे पिता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा सकते हैं तो कंगना भी कर सकती हैं।‘
5 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : instagram/adhyayansuman
बीते दिनों अध्ययन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 2016 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कंगना ने उन्हें कोकिन लेने के लिए कहा था। उनके इनकार पर कंगना भड़क गई थीं और उनसे बुरी तरह से झगड़ा भी किया था। अध्ययन ने कहा था उन्होंने दूसरों से सुना था कि कंगना नियमित तौर पर ड्रग्स का सेवन करती हैं।