अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या सिन्हा मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनको दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। विद्या की निजी जिंदगी काफी तकलीफों भरी रही। उन्होंने दो शादियां की थीं।
2 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या सिन्हा को अपने पड़ोस में रहने वाले वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार हो गया था। वो एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। विद्या और वेंकटेश्वर ने 1968 में शादी कर ली। इसके बाद 1989 में एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा।
3 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार रहने लगे। वो अपनी बेटी और पति की दिन रात सेवा करती थीं। लेकिन 1996 में लंबी बीमारी के बाद वेंकटेश्वर अय्यर का निधन हो गया। पति की मौत से विद्या सदमे में आ गई थीं।
4 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
इसके बाद विद्या सिडनी चली गईं। वहां उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली।
5 of 7
Vidya Sinha
- फोटो : file photo
इस शादी के बाद विद्या काफी परेशान रहने लगीं। 9 जनवरी 2009 को विद्या ने अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी। विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। केस करने के बाद जल्द ही विद्या और नेताजी भीमराव का तलाक हो गया था। कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद विद्या ने मेंटेनेंस का केस जीता।