{"_id":"5ca7660fbdec2214607938e5","slug":"actress-srivdevi-film-mom-will-be-release-in-china-on-10-may-mothers-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'मदर्स डे' पर चीन में रिलीज होगी श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम', पहले ये थी तारीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'मदर्स डे' पर चीन में रिलीज होगी श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम', पहले ये थी तारीख
Fri, 05 Apr 2019 08:12 PM IST
अरविंद अरविंद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
MOM
- फोटो : file
श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म 'मॉम' की चीन में रिलीज की तारीफ बदल गई है। अब ये फिल्म इस साल 'मदर्स डे' यानी 10 मई को रिलीज होगी। पहले चीन में ये फिल्म 22 मार्च को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
श्रीदेवी की इस सुपरहिट फिल्म को देश-विदेश में दर्शकों ने खूब सराहा है। अपनी बेटी के साथ हुए बुरे बर्ताव का बदला देने की कोशिश में जुटी एक मां की इस कहानी का साउथ में भी रीमेक बनने वाला है। चीन में बढ़ती हिंदी सिनेमा की लोकप्रियता को देखते हुए इस फिल्म को वहां भी रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहां इन दिनों एक्शन फिल्मों की बजाय ऐसी फिल्मों को खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें महिला सशक्तीकरण की बातें हो और जिनमें बच्चों और उनके माता-पिता के रिश्तों के उलझे समीकरण कायदे से सुलझाए गए हों। चीन में अब तक आमिर खान की 'दंगल' और रानी मुखर्जी की 'हिचकी' सुपरहिट हो चुकी हैं। इन दोनों फिल्मों ने भारत से ज्यादा कमाई चीन में की है।
विज्ञापन