साल 2018 में उस समय लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी जब अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने उन्हें कैंसर होने की खबर दी थी। वो समय सोनाली के साथ-साथ उनके सारे फैन्स के लिए बहुत कठिन था। लेकिन उन्होंने इस बीमारी से जंग लड़ी और सिर्फ लड़ी ही नहीं बल्कि जंग जीती भी। अब सोनाली एकदम स्वस्थ हैं और अपनी जिंदगी की गाड़ी को आगे बढ़ा रही हैं। अब सोनाली ने लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए भी कुछ टिप्स दी है।
Coronavirus: सोनाली बेंद्रे ने दिए इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स, इसी तरह जीती थी कैंसर से जंग
दुनियाभर में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में हर कोई इस संक्रमण से अपने-अपने तरीके से लड़ रहा है। जानकारों का कहना है कि इस संक्रमण से बचने के लिए हमें अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने का जरूरत है। इसी बीच अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स दिए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि जब वो कैंसर से लड़ रही थीं। तब उन्होंने भी यही किया था और आज वो एमदम स्वस्थ हैं।
सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साजा किया है। इस वीडियो में उन्होंने इम्यूनिटी बढ़ाने की तीन स्टेप्स बताई हैं। उनका मानना है कि इसे करने से लोगों की इम्यूनिटी बढ़ने और वो कोरोना जैसे संक्रमण से आसानी से लड़ सकते हैं। सोनाली ने तीन स्टेप्स बताई हैं, पहली स्टेप है भाप लेना, दूसरी स्टेप है एक गिलास गर्म पानी पीना और तीसरी स्टेप है पालक, अखरोट, आंवला, गाजर, हल्दी, अदरक, बादाम, दालचीनी, मुनक्का और ब्लूबेरी का शेक या जूस बनाकर पीना।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
इस वीडियो के साथ सोनाली ने एक कैप्शन भी लिखा है। सोनाली ने कैप्शन में लिखा, 'इस कठिन समय में हम सब जानते हैं कि मजबूत इम्युनिटी के क्या मायने हैं। कैंसर से जूझने के दौरान, मैंने इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करने के लिए काफी रिसर्च की। फिर मैंने एक उपाय की शुरुआत की जो कि अब आदत बन चुका है। ये स्टेप्स काफी सिंपल हैं और मैं इन्हें आजमा चुकी हूं, टेस्ट कर चुकी हूं।'
आगे सोनाली ने लिखा, 'कीमोथेरेपी के दौरान मैं इसकी वजह से इन्फेक्शन से बची हूं और मुझे लगता है कि यह सीक्रेट फॉर्मूला उसके लिए कारगर साबित हुआ। ये मैं आपसे शेयर कर रही हूं, उम्मीद करती हूं कि आप सब भी इसका उपयोग कर इम्युनिटी बूस्ट करने में फायदा उठा सकते हैं।' गौरतलब है कि सोनाली बेंदे को साल 2018 में हाई ग्रेड कैंसर डिटेक्ट हुआ था। जिसका इलाज उन्होंने न्यूयॉर्क में करवाया अब सोनाली पूरी तरह से स्वस्थ हैं।