एक्ट्रेस शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस 15 से ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी राकेश को शमिता के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में वह शमिता शेट्टी के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी शामिल हुए थे, जहां शमिता के परिवार के लोग भी मौजूद थे। इसके बाद शमिता और राकेश बापट की शादी के कयास लगाए जाने लगे। यह भी कहा गया कि राकेश बापट ने शमिता शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज भी किया है और दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब इन सारी अटकलों पर शमिता शेट्टी ने खुलकर बात की है।
Shamita Shetty-Raqesh Bapat: शमिता शेट्टी नहीं करेंगी राकेश बापट से शादी, कहा-'प्रपोज किया तो भाग जाऊंगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 18 Feb 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन