Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लिश मीडियम स्कूल को 3 करोड़ रुपये देंगी सदाबहार एक्ट्रेस रेखा, जानें क्या है कारण

Thu, 15 Feb 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
actress rekha donate 3 crore rupees for english medium school in kasarwadi

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा ने कासारवाडी में एक स्कूल बनाने के लिए स्थानीय MPLAD (विकास कार्यों के लिए संसदीय कोष) से 3 करोड़ रुपए डोनेट करेंगी। यह कासारवाडी पिम्परी छिंछवाड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PCMC) के तहत आता है। इस इंग्लिश मीडियम स्कूल का निर्माण PCMC करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से कर रही है। यह स्कूल PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के मॉडल के तहत बनेगा। रेखा स्कूल के निर्माण के बारे में हर बारीक जानकारी हासिल कर रही हैं।

Trending Videos
actress rekha donate 3 crore rupees for english medium school in kasarwadi

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक लोकल कॉर्पोरेटर श्याम लांदे ने बताया है कि मुंबई के जिला कलेक्टरेट ने पुणे के जिला कलेक्टरेट को लेटर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के निर्माण को लेकर प्रॉपर्टी से संबंधित सारे दस्तावेज, अनुमानित राशि और डिजाइन की कॉपी समेत सब कुछ जमा कर दिया गया है। 

actress rekha donate 3 crore rupees for english medium school in kasarwadi

पीसीएमसी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल 20 लाख रुपए दान किए गए थे। श्याम ने बताया कि पीसीएमसी के अधिकारी पिछले 2-3 साल से स्कूल के फंड के लिए कोशिशें कर रहे थे। इसी मामले में कुछ वक्त पहले उन्होंने एक्ट्रेस रेखा से संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress rekha donate 3 crore rupees for english medium school in kasarwadi

हालांकि रेखा की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आने के चलते यह परियोजना अब तक पेंडिंग पड़ी थी। बाद में जब उनसे दोबारा संपर्क किया गया तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी। लांदे ने बताया कि कासारवाडी में यह पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed