60 और 70 के दशक में
मुमताज का कोई सानी नहीं था। अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुली और नटखट अदाओं के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो लोग उनके कायल हो जाते, लेकिन जैसा कि कहा जाता है, 'बुरा वक्त जब आता है तो सब तहस नहस कर डालता है। इस हीरोइन की जिंदगी में भी ऐसा बुरा वक्त आया जिसने सब बदल दिया
आज इस हीरोइन को पहचानना भी मुश्किल है। ये हीरोइन हैं मुमताज जिनकी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज को लोग आज भी याद करते हैं।
एक जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की जिंदगी में ऐसा वक्त आया जब उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। कैंसर के बारे में जान मुमताज डर गईं थीं, लेकिन उससे लड़ना भी जरूरी था।
मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। लेकिन जल्द ही इलाज शुरू कर दिया गया। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी आई पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। इसका जिक्र मुमताज ने 2006 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
बकौल मुमताज, 'बाल झड़ने की वजह से मैं गंजी हो गई थी। मेरे पति मेरे लिए विग लेकर आते थे जिन्हें मैं पहनने के लिए मजबूर थी। लेकिन मैं उन्हें पहनना अवॉइड करती थी और स्कार्फ पहनती थी।'