बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल लोगों की चहेती हैं। काजोल की अदाकारी का फैन हर कोई है। ना केवल अदाकारी बल्कि उनके व्यक्तित्व के भी फैंस कई हैं। काजोल एक मस्तमौला व्यक्तित्व की धनी हैं। जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। यही बात उनके फैंस को भी उन में बेहद पसंद हैं। इसका नमूना भी वो सोशल मीडिया पर पेश करती रहती हैं।
काजोल से जब भी कोई पूछता है 'क्या कर रही हो', तो मिलता है ऐसा जवाब
अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि काजोल सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज को भी अक्सर पेश करती रहती हैं। अब हाल ही में काजोल ने बताया है कि जब कोई उनके पूछता है, 'क्या कर रही हो' तो इसका जवाब वो किस तरह से देती हैं।
काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। ये काजोल की काफी पुरानी तस्वीर है। उनके लुक को देखकर कहा जा सकता है कि ये तस्वीर 'बाजीगर' फिल्म के समय की होगी। इस तस्वीर पर लिखा है, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई... रुको... क्या मेरी चिन पर चॉकलेट लगी हुई है?'
When somebody asks me what I’m up to... #ChinUp #DontYouDare #MeWhenI
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
तस्वीर के साथ कैप्शन में काजोल ने लिखा है, 'जब कोई मुझसे पूछता है क्या कर रही हो...'। काजोल की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस भी उनके इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। काजोल अक्सर इस तरह के पोस्ट साझा करती रहती हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1992 में की थी। इसके बाद काजोल के करियर ने रफ्तार पकड़ी और वो बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है और बाजीगर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार बड़े पर्दे पर काजोल फिल्म 'तानाजी' में पति अजय देवगन के साथ नजर आई थीं।
पढ़ें: दीपिका और रणवीर के साथ ऐश्वर्या राय की है जबरदस्त बॉन्डिंग, थ्रोबैक तस्वीर वायरल