अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को कला व राजनीति के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ब्रिटिश संसद में आयोजित एक समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया गया है।
ब्रिटेन एशियन वॉयस वीकली समाचारपत्र द्वारा सिन्हा को ‘पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। समाचार पत्र का यह 12वां साल है। हाउस ऑफ कॉमन के मैम्बर्स डायनिंग हॉल में इस समारोह का आयोजन किया गया था।
बृहस्पतिवार को हुए इस समारोह में समारोह में सांसदों, कारोबारियों व नेताओं ने भाग लिया। 72 वर्षीय सिन्हा ने अपने स्वीकृति के भाषण में कहा, ‘आत्मविश्वास प्रतिबद्धता लाता है, प्रतिबद्धता दृढ़ संकल्प लाती है, प्रतिबद्धता भक्ति लाती है और जब आप प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प, भक्ति आत्मविश्वास पा लेते हैं तब आपको जुनून मिलता है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा है कि आपको खुद को बाकी लोगों से सर्वश्रेष्ठ साबित नहीं कर सकते तो खुद को बाकी लोगों से श्रेष्ठ तो साबित कर ही सकते हैं।