11,500 करोड़ के PNB घोटाले के आरोपी 48 वर्षीय नीरव मोदी के बारे में हर घंटे नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी ज्वैलरी ब्रांड के लिए विदेश की कई मशहूर हस्तियों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटिज तक ने प्रमोशन किया है। प्रियंका चोपड़ा, लीजा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और सोनम कपूर भी इस ब्रांड की ज्वैलरी का प्रमोशन कर चुके हैं। अब एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सामने आकर इस घोटालेबाज के साथ अपने रिश्तों को लेकर बात की।
मीडिया से बात करते हुए 'अय्यारी' एक्टर ने कहा कि मेरा कॉन्ट्रेक्ट एक साल पहले ही खत्म हो चुका है। मेरा नीरव मोदी से कोई लेना-देना नहीं। इस बारे में अब मुझे और कुछ भी नहीं कहना।'
नीरव मोदी का बॉलीवुड कनेक्शन किसी से छिपा नहीं। प्रियंका चोपड़ा, लीजा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और सोनम कपूर भी उनकी ब्रांड की ज्वैलरी का प्रमोशन कर चुके हैं। नीरव मोदी ने जब 2015 में न्यूयार्क में अपना शोरूम खोला था तो उसके उद्घाटन में ब्रिटिश अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर नाओमी वाट्स भी पहुंची थीं। उसके ग्राहकों में हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट (फिल्म टाइटैनिक) भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक में देश का बड़ा बैंकिंग घोटाला हुआ है। यह घोटाला करीब 11500 करोड़ का है। इस घोटाले में 48 वर्षीय कारोबारी नीरव मोदी का नाम सामने आया। जो मशहूर डायमंड ब्रोकर परिवार से ताल्लुक रखते हैं।