अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, लड़का तो अंदर से कलाकार ही था। इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इन सभी तस्वीरों में उनका पुराना लुक दिख रहा है। उनकी इन तस्वीरों में दिख रहे पुराने लुक की तुलना कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु से की जा रही है। एक फैन ने लिखा, अरे अभिषेक उपमन्यु की तस्वीर यहां क्या कर रही है?
सोशल मीडिया: सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, लिखा- लड़का तो अंदर से कलाकार ही था
वहीं, दूसरे फैन ने लिखा है कि क्या प्रेरक यात्रा है। निःसंदेह आपने इन तस्वीरों से कई किशोर लड़कों को प्रेरित किया होगा। एक फैन ने सिद्धांत चतुर्वेदी की तारीफ करते हुए लिखा है, हमेशा की तरह अच्छे लग रहे हो। गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुलासा किया था कि उन्हें स्कूल के टाइम पर धमकाया गया था।
यह खुलासा उन्होंने साल 2019 में बंगलूरु पोएट्री फेस्टिवल के दौरान किया था। उनका कहना था कि स्कूल में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें धमकाया जाता था। उस दौरान वह किसी से मिलना नहीं चाहते थे और अपने तक ही सीमित रहते थए। उन्होंने कहा था कि यही वह वक्त था जब मैंने लेखन शुरू किया। मुझे अपने लेखन में सुकून मिला और इस दौर से उबरने में मदद भी मिली।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था, मुझे लगा कि मैं काफी अच्छा नहीं था। मेरा आत्म-सम्मान कम था। उस समय यह बहुत ही निम्न चरण था। उन्होंने केहा था कि कॉलेज में अचानक से मुझमें यह आत्मविश्वास आ गया, क्योंकि मैंने जीरो से शुरुआत की थी। मुझे या मेरे इतिहास को कोई नहीं जानता था, इसलिए मैंने अपने फायदे के लिए वह कार्ड खेला - मुझे कोई नहीं जानता, इसलिए मैं कुछ भी हो सकता हूं।
गौरतलब है कि सिद्धांत बंटी और बबली 2 फिल्म में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ फिल्म फोन भूत में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने इन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- गली बॉय में रैप सीखा, बंटी और बबली में क्या? किसको ठगा भाई? किस्मत को ठगा है और क्या? सबको लगा लड़का नौकरी पाएगा..सैटल हो जाएगा...कुंडली में व्यापार भी था...मगर लड़का अंदर से कलाकार ही था।
उनकी इन तस्वीरों को 1 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की तादाद में कमेंट आये हैं।
View this post on Instagram