'बाहुबली' में काम कर चुके तेलुगु अभिनेता मधु प्रकाश को पत्नी भारती के कथित सुसाइड के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। भारती के पिता ने मधु के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
2 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : Twitter
बता दें मंगवलार शाम डायरेक्टर राजामौली की फिल्म बाहुबली में कैरेक्टर आर्टिस्ट और टीवी एक्टर मधु प्रकाश की पत्नी भारती ने खुदकुशी कर ली थी। भारती का शव पंखे पर लटका हुआ मिला था। भारती एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थीं। मधु प्रकाश और भारती की शादी साल 2015 में हुई थी। वह अपने सास-ससुर और पति के साथ हैदराबाद में स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहती थी।
3 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : Twitter
खबरों की मानें तो भारती मधु के प्रोफेशन की वजह से परेशान रहती थी। दरअसल मधु काम के चलते घर पर देर रात तक लौटते थे। इस बात पर दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता था। मधु ने अपने बयान में बताया था- 'मंगलवार शाम मैं जिम में था। इस बीच भारती का फोन आया, हम दोनों के बीच जमकर बहस हुई। भारती ने मुझे जल्दी घर आने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। लेकिन मैंने उसकी बात को नजरअंदाज किया। जब मैं 7.30 बजे घर पहुंचा तो भारती मुझे कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली।'
4 of 4
actor Madhu Prakash
- फोटो : social media
पंखे से लटका शव देखकर मधु प्रकाश ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार, भारती ने आत्महत्या की है। पुलिस अब दहेज के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। बता दें मधु प्रकाश कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।