आम तौर पर जहां
स्टार पेरेंट्स अपने
बच्चों के करियर को फिल्मों में लॉन्च करने के लिए जी-जान तक लगा देते हैं, वहीं कई स्टार पेरेंट्स ऐसे भी रहे जिन्हें अपने बच्चों में हीरो बनने वाला टैलेंट ही नजर नहीं आया और शायद इसीलिए उन्हें फिल्मों में
लॉन्च भी नहीं किया।
उन स्टार पेरेंट्स के बच्चों ने हिम्मत नहीं हारी और वो कर दिखाया जिसे देख आज उनके पेरेंट्स का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
2 of 7
अपने बेटों के साथ कादर खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायलॉग राइटर कादर खान के बेटे सरफराज खान ऐसे ही स्टार किड्स में से एक हैं। पिता मशहूर एक्टर थे और घर में एक्टिंग का माहौल था। बचपन में जब वो टीवी देखते उनका मन करता वो भी एक्टिंग करें।
उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन उन्होंने कभी अपने पिता को अपने इस सपने के बारे में नहीं बताया।
3 of 7
अपने बेटों के साथ कादर खान
सरफराज के पिता यानि कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने। उनका सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।
पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि वो फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए।
कहने को तो सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' में काम किया। लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता उनसे कोसों दूर ही रही। लेकिन हीरो ना बन पाने से सरफराज हताश नहीं हुए। हीरो बनने का जो सपना वो पूरा नहीं कर पाए उस सपने को सरफराज नए एक्टरों के जरिए पूरा कर रहे हैं। सरफराज आज अपनी
एक एक्टिंग अकेडमी चला रहे हैं जिसमें वो नए लड़के-लड़कियों को एक्टिंग वर्कशॉप कराते हैं।