बच्चन परिवार ने भी सोशल मीडिया पर रक्षा बंधन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर श्वेता बच्चन ने शेयर किया है। खास बात है तस्वीरों में अभिषेक के अलावा उनकी बेटी आराध्या और श्वेता के दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं। श्वेता के साथ-साथ अभिषेक ने भी इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है।
बच्चन परिवार ने मनाया रक्षा बंधन, तस्वीरों में अभिषेक-श्वेता सहित चचेरी बहन भी आईं नजर
इन तस्वीरों में श्वेता बच्चन के साथ बाकी सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर में श्वेता ने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना है तो वहीं अभिषेक सफेद कुर्ता के ऊपर नारंगी रंग की जवाहर कट जैकेट पहना हुआ है। खास बात है इन तस्वीरों में श्वेता बच्चन का बेटा अगस्त्य और श्वेता की चचेरी बहन नैना भी नजर आ रही हैं।
A post shared by S (@shwetabachchan) on
एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ नव्या नवेली, अगस्त्य और आराध्या भी हैं। एक तस्वीर में अगस्त्य नव्या नवेली के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। श्वेता के अलावा अभिषेक ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन भी लिखा है।
यह भी पढ़ें:- इब्राहिम के साथ इस तरह रक्षा बंधन मना रहीं सारा, बचपन की तस्वीर में पहचानना भी मुश्किल
अभिषेक बच्चन ने लिखा- 'यह दोनों हमेशा मेरे साथ रहीं। अभी भी उतना ही प्यार और सपोर्ट करती हैं। ढेर सारा प्यार।' सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं। अभिषेक बच्चन के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की थीं। यह तस्वीर श्वेता और अभिषेक के बचपन की है।
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा- बहन का स्नेह, भाई की सुरक्षा, ये बंधन पवित्र , निरंतर , निश्चल।