दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। 1997 में घटित इस भयावह घटना का मंजर लंबे समय तक लोगों के जेहन में ताजा रहा। अब अभिनेता अभय देओल की आगामी वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' इसी पर आधारित होगी। इस सीरीज के ट्रेलर से पहले अभिनेता अभय देओल ने एक पोस्ट साझा की है और सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में बात की है।
Abhay Deol: 'ट्रायल बाय फायर' में अपनी भूमिका के बारे में बोले अभय देओल, अब तक का सबसे मुश्किल और...
अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम से 'ट्रायल बाय फायर' का पोस्टर साझा किया है और इसी के साथ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "शायद मुझे अब तक की सबसे कठिन भूमिका निभानी है। मैंने पहले भी सच्ची कहानियां की हैं लेकिन यह सबसे ट्रेजिक होगी, एक ऐसी आग जो अपने पीछे त्रासदियों का निशान छोड़ गई। त्रासदियों से नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति को दो से अधिक दशकों तक निपटना पड़ा। 'ट्रायल बाय फायर' में उनके सफर को देखें।"
बता दें कि 'ट्रायल बाय फायर' वेब सीरीज नीलम और शेखर कृष्णमूर्ति के संघर्ष पर आधारित है, जिन्होंने उस अग्निकांड में अपने दो बच्चों को खो दिया था और न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने न सिर्फ अपने लिए बल्कि अन्य पीड़ितों के लिए भी इंसाफ की लड़ाई का बीड़ा उठाया था। इस घटना से लेकर अंजाम तक पहुंचने की कहानी को कृष्णामूर्ति दंपती ने 2016 में प्रकाशित किताब 'ट्रायल बाय फायर' में लिखा है। अब उसी के ऊपर सीरीज बनाई गई है,जिसमें अभय देओल मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं।
Vivaad Bollywood ke: जब सीन में थप्पड़ खाकर आपा खो बैठे गोविंदा, निर्देशक को ही जड़ दिया था जोरदार तमाचा
प्रशांत नायर और रणदीप झा द्वारा निर्देशित सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' में अभय देओल के अलावा राजश्री देशपांडे, राजेश तैलंग, आशीष विद्यार्थी, अनुपम खेर, रत्ना पाठक, शिल्पा शुक्ला, और शार्दुल भारद्वाज भी अहम किरदारों में हैं। इस सीरीज का ट्रेलर 4 दिसंबर यानी कल रिलीज किया जाएगा, वहीं इसे 13 जनवरी 2023 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Mukesh Khanna: 'बेशरम रंग' गाने पर भड़का शक्तिमान का गुस्सा, इंस्टाग्राम पर जमकर सुनाई खरी-खोटी