फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lakdbaggha trailer out based on Animal Lover Anshuman jha ridhi Dogre and Milind somen starrer film

Lakadbaggha trailer: एनिमल लवर पर आधारित लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट, अर्जुन कपूर स्टारर कुत्ते से होगी भिड़ंत

Tue, 03 Jan 2023 05:16 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 05:16 PM IST
सार

लकड़बग्घा एनिमल लवर पर आधारित फिल्म है। इसमें अंशुमन जानवरों के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अंशुमन यानी अर्जुन को परेश पाहूजा द्वारा चलाए जा रहे अवैध पशु व्यापार की जानकारी होती है, जिसे रोकने लिए अर्जुन आगे बढ़ता है। 

विज्ञापन
Lakdbaggha trailer out based on Animal Lover Anshuman jha ridhi Dogre and Milind somen starrer film
Lakadbaggha trailer out - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म की कहानी कुछ अलग देखने को मिलेगी। दरअसल, इस बार फिल्म में नायक इंसानों के लिए बल्कि जानवरों के लिए लड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस फिल्म में अंशुमन झा मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले अंशुमन झा को लव सेक्स और धोखा, हम भी अकेले तुम भी अकेले जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं। इस फिल्म में अभिनेता दिन के समय में बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देते हैं और रात के समय जानवरों का ध्यान रखते हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। इसमें दर्शकों को एक्शन के साथ साथ कलाकार मार्शल आर्ट की टेक्निक दिखाते हुए नजर आएंगे। 

विज्ञापन


जानवरों के लिए लड़ते दिखाई देंगे अंशुमन झा
ट्रेलर की शुरुआत में अंशुमन से उनके टीचर मिलिंद सोमन कहते हैं कि उनके लिए लड़ो, जिनके पास खुद की आवाज नहीं होती, यानी कि जानवर। इसके बाद फिल्म में अंशुमन उन्हीं जानवरों के लिए लड़ते हुए दिखाई देते हैं। कुत्तों को परेशान करने वाले एक ग्रुप को अंशुमन इतना मारते हैं कि उनकी हड्डियां तक टूट जाती हैं। पुलिस उन लोगों को देख यह मानने को तैयार नहीं होती है कि यह एक ही आदमी का काम है। इसके बाद अंशुमन यानी अर्जुन को परेश पाहूजा द्वारा चलाए जा रहे अवैध पशु व्यापार की जानकारी होती है, जिसे रोकने लिए अर्जुन आगे बढ़ता है। 
विज्ञापन


Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता के डायरेक्टर ने 14 साल बाद छोड़ा शो, वजह जान हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


रिद्धि डोगरा और मिलिंद सोमन भी आएंगे नजर
फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावशाली है। इसमें अंशुमन सिक्किम के एक वास्तिव पुलिस अधिकारी और पेशेवर मुक्केबाज एक्शा केरुंग के साथ एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अंशुमन के अपोजिट रिद्धि डोगरा को कास्ट किया गया है। एक सीन में वह उनके साथ डेट पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं तो दूसरे सीन में वह उनके साथ मार्शट आर्ट में दो-दो हाथ करती नजर आईं। मिलिंद सोमन अर्जुन के मार्शल आर्ट टीचर की भूमिका अदा करेंगे। 

13 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
लकड़बग्घा का निर्देशन विक्टर मुखर्जी द्वारा किया गया। फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन अर्जुन कपूर और तब्बू की  'कुत्ते' भी रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed