बॉलीवुड में एक्ट्रेस का करियर छोटा माना जाता है। कुछ ही हीरोइन ऐसी होती हैं जो फिल्म जगत में लंबा सफर तय कर पाती हैं। बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो हिट फिल्म देने और कई विज्ञापनों में काम करने के बाद भी बॉलीवुड से दूर हो गईं । हम बात कर रहे हैं आरती छाबड़िया की । आरती 21 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने तथ्य...
2 of 7
Aarti Chabria
- फोटो : instagram
आरती ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया । जिसमें अक्षय कुमार के साथ 'आवारा पागल दीवाना' और गोविंदा के साथ फिल्म 'राजा भैय्या' जैसी फिल्में शामिल हैं । इसके अलावा उन्होंने कन्नड़, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया । लेकिन इन भाषाओं में आरती कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं ।
3 of 7
Aarti Chabria
- फोटो : instagram
उन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बता दें कि आरती अब तक 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं आरती ने सॉन्ग 'नशा ही नशा है, हैरी आनंद की 'चाहत' और सिंगर अदनान सामी के प्राइवेट एलबम में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है।
4 of 7
Aarti Chabria and Visharad Beedassy
- फोटो : instagram
आरती ने 2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह माधुरी के साथ फिल्म 'लज्जा', अक्षय के साथ 'अवारा पागल दिवाना', गोविंदा के साथ 'राजा भैया', सलमान के साथ 'पार्टनर', 'हे बेबी', 'मिलेंगे-मिलेंगे' में नजर आई थीं लेकिन आरती को सफलता नहीं मिली।
5 of 7
Aarti Chabria and Visharad Beedassy
- फोटो : instagram
बता दें कि आखिरी बार आरती 2013 में आई फिल्म 'दस तोला' में दिखी थीं। इससे पहले 2011 में आरती रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखी गई थीं। जहां उन्होंने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया था।