{"_id":"5af7b5944f1c1bd6408b4e43","slug":"aaradhya-dancing-video-viral-along-with-aishwarya-rai-bachchan-at-cannes-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांस के रेड कारपेट पर जाने से पहले आराध्या ने ऐश्वर्या के साथ किया डांस, वीडियो दिल जीत लेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कांस के रेड कारपेट पर जाने से पहले आराध्या ने ऐश्वर्या के साथ किया डांस, वीडियो दिल जीत लेगा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan
हर किसी की आंखें बस उस एक पल का इंतजार कर रही थीं जब ऐश्वर्या कांस के रेड कारपेट में वॉक करें। वह पल आया भी और ऐश्वर्या ने अपने जबरदस्त अपीरियंस से उसे हमेशा के लिए यादगार बना दिया। ऐश्वर्या आराध्या को लेकर कांस में पहुंची थीं। रेड कारपेट पर जाने से पहले ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप इंप्रेस हो जाएंगे।
Trending Videos
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल से 15 साल से जुड़ी हैं और यह उनका कांस में 17वां अपीरियंस था। इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने नीले रंग की बटरफ्लाई प्रिंट की गाउन पहन हुई थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आराध्या ने लाल रंग की फ्रॉक पहनी हुई थीं।
Aishwarya Rai Bachchan
रेड कारपेट पर जाने से पहले ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़े नजर आईं। इस दौरान आराध्या और ऐश्वर्या ने कुछ ऐसा किया कि वीडियो झट से वायरल हो गया। इस वीडियो में ऐश्वर्या आराध्या का हाथ पकड़े हुए हैं इस बीच आराध्या कुछ डांस स्टेप्स भी करती है जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि आराध्या और ऐश्वर्या में गजब की बॉन्डिंग है। कांस में वॉक करने पहले पीटीआई ने ऐश्वर्या से खात बात की। ऐश्वर्या से पूछा गया कि क्या आपको आराध्या ने कुछ फैशन टिप्स दिए। इस पर ऐश्वर्या ने कहा - 'आराध्या ने आजतक नेलपेंट भी नहीं लगाया है।'
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan
इसके साथ ही ऐश्वर्या ने कहा - 'वह एक साधारण लड़की है जो अपनी डिजनी प्रिंसेज की दुनिया में रहती है। मैंने पिक्चर्स देखी थीं जिसमें आराध्या वेव करती दिखीं। जब मैंने उससे पूछा कि तुम क्या कर रही थी तब आराध्या ने कहा वो कह रही थीं कि फोटो अब मत लो बस ठीक है।' आपको बता दें, कांस से पहले ही ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। ऐश्वर्या को कांस फिल्म फेस्टिवल में दो दिन वॉक करना है जिसमें से एक दिन बीत गया है। 13 मई को ऐश्वर्या फिर से वॉक करेंगी।