बॉलीवुड को कई रोमांटिक फिल्में देने वाले आमिर खान ने वेलेंटाइन डे पर हर उस इंसान को एक सलाह दी है जो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं। आमिर खान ने यह सलाह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी।
वेलेंटाइन डे पर आमिर खान को याद आया 'पहला नशा', ट्विटर पर यूजर्स को दे डाली सलाह
आमिर ने कहा, 'मेरी फिल्म का गाना, पहला नशा, पहला खुमार सुनकर इस खास दिन को मनाए। यह वेलेंटाइन डे का सबसे ज्यादा आइडियल गाना है'। बता दें 1992 में आई सुपरहिट फिल्म जो जीता वही सिकंदर में आमिर खान पर पहला नशा, पहला खुमार गाना फिल्माया गया था।
Hey guys, listening to my song Pehla Nasha on Valentine’s Day! Ideal song for this day :-). And, I must say it's one of my own favourites. Wishing all of you a happy Valentine’s Day!
Love.
a.
आमिर के इस गाने में कुछ ऐसा नशा है कि यह गाना आज भी लवबर्ड्स की जुबान पर बना रहता है। यह गीत पीढ़ी दर पीढ़ी बेहद लोकप्रिय है और इसे एक सदाबहार प्रेम गीत के रूप में माना जाता है। याद दिला दें, पिछले दिनों आमिर और कटरीना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो में आमिर कटरीना से लंबे दिखाई दे रहे थे। जिसके लिए फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया था।
30 साल के बाद यह गाना दर्शको के जहन में तरोताज़ा है और ये ही वजह है कि आज भी इस गाने को वेलेंटाइन डे के लिए परफ़ेक्ट गीत माना जाता है।