{"_id":"5a84415a4f1c1bd34b8b8a7d","slug":"aamir-khan-shares-his-first-love-story-on-this-valentines-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे के मौके पर आमिर खान ने खोला पहले प्यार का राज, किरण राव भी हो सकती हैं हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वेलेंटाइन डे के मौके पर आमिर खान ने खोला पहले प्यार का राज, किरण राव भी हो सकती हैं हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
aamir khan
सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी आमिर अपने फैंस को वेलेंटाइन डे विश करना नहीं भूले। इस मौके पर आमिर खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से अपनी फिल्म का गाना 'पहला नशा' सुनने की अपील की।
Aamir Khan
अब वेलेंटाइन डे के मौके पर जब आमिर खान ने 'पहला नशा' गाने का जिक्र किया तो प्रशंसकों ने आमिर से पूछने में देर नहीं की और सवाल कर डाला कि आखिर उनका पहला नशा यानी पहला प्यार कौन थी। जब सवाल ज्यादा बढ़ गए तो आमिर ने खुद जवाब देना सही समझा।
आमिर खान
आमिर ने बताया, मुझे नहीं पता आप लोग यकीन करेंगे या नहीं लेकिन मैं 10 साल का था जब पहली बार मुझे किसी लड़की से प्यार हुआ था। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। मेरे टेनिस कोचिंग में एक लड़की थी उसको देखकर मैं दंग रह गया था। मैं दिन रात उसी लड़की के बारे में सोचता था। 'उड़ता ही फिरूं इन हवाओं में कहीं' गाने की लाइन उस समय मुझपर फिट बैठती थी। मैं सच में किसी और ही दुनिया में था। हालांकि मेरी हिम्मत नहीं हुई उसे कुछ बोलने की क्योंकि मैं काफी छोटा था। वह भी मेरी उम्र की ही थी लेकिन बहुत खूबसूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan
उस लड़की के लिए मैंने टेनिस खेलना सीख लिया। लेकिन 1 साल के बाद उसकी फैमिली शहर छोड़ कर चली गई। 10 साल की उम्र में मुझे ऐसा प्यार हुआ जो कभी पूरा नहीं हो पाया। इस वीडियो में आमिर ने बताया है कि कैसे उन्हें बेहद कम उम्र में पहला प्यार हुआ और साथ ही इस प्यार के अधूरे रहने की वजह भी बताई। आमिर का ये वीडियो देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
यहां देखिए आमिर के पहले प्यार की सच्चाई
यहां देखिए आमिर के पहले प्यार की सच्चाई