बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो कभी अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं तो कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर आइरा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि वो कुछ भी पोस्ट करती हैं तो वो वायरल हो जाता है। पिछले दिनों आइरा अपने नाम को लेकर भी चर्चा में आ गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम का सही उच्चारण लोगों को बताया था। आमिर की बेटी ने कहा था कि उनका नाम आइरा है, इरा नहीं। अब उनके नाम का किसी ने गलत उच्चारण किया तो वो उनसे पांच हजार रुपये जुर्माना लेंगी। लेकिन इस बार आइरा किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अब आइरा को एक यूजर द्वारा 'आमिर का बेटा' कहना पसंद नहीं आया और उन्होंने उस यूजर को जवाब भी दे डाला।
आमिर खान: पापा का बेटा कहलाना आइरा खान को नहीं आया पसंद, यूजर को दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 May 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन