ये बात तब की है जब आमिर खान फिल्म 'लगान' में काम कर रहे थे और किरण राव उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहीं थीं। आमिर पहले से शादीशुदा थे लेकिन किरण राव के चार्म में वो ऐसे गिरफ्तार हुए कि किरण के लिए वो अपनी बीवी को तलाक देने के लिए भी राजी हो गए।
लेकिन ये तलाक आमिर को बहुत महंगा पड़ा। जानकारों के मुताबिक, आमिर को रीना दत्ता को तकरीबन 50 करोड़ रुपए एलुमनी ( निर्वाह धन) के तौर पर देने पड़े थे। आमिर और रीना का तलाक 2002 में हुआ था और इसे उस वक्त का सबसे महंगा तलाक माना गया।
आमिर और रीना दत्ता ने लव मैरिज की थी। दोनों के परिवार वाले इस शादी के हक में नहीं थे, लेकिन आमिर और रीना थे कि एक-दूसरे के बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे और बस उन्होंने अपने मां-बाप की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
शादी के बाद आमिर के परिवारवालों ने रीना को कबूल कर लिया। लेकिन कुछ सालों बाद ही रीना और आमिर के बीच दरार की खबरें आनी शुरु हो गईं। इस दरार की वजह प्रीति जिंटा को माना गया। आमिर और प्रीति जिंटा उस वक्त फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम कर रहे थे और उसी दौरान दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा के चलते रीना आमिर से अलग भी रहने लगीं थीं।
लेकिन पानी को सिर ऊपर जाता देख प्रीति घबरा गईं और उन्होंने आमिर के साथ अपने अफेयर को नकार दिया। इसके बाद आमिर और रीना के बीच सब ठीक तो हो गया लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही आमिर का नाम किरण राव के साथ जोड़ा जाने लगा। किरण के साथ आमिर ने अपने रिश्ते को छुपाया नहीं और उनसे शादी करने का फैसला भी कर लिया।
रीना को आमिर के इस फैसले से गहरा धक्का पहुंचा लेकिन वो चाहकर भी कुछ ना कर पाईं और आखिर आमिर ने किरण राव के लिए रीना को तलाक दे दिया और इस तलाक के लिए उन्हें रीना को तकरीबन 50 करोड़ देने पड़े।