विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इस समय सफलता के झंडे गाड़ रही है। जो भी इस फिल्म को देख रहा है, वह विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा रही है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कई सेलिब्रिटीज इस फिल्म को देखने के बाद प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सभी से इसे देखने के लिए भी कह रहे हैं। फिल्म की सफलता का आलम यह है कि अब तक इसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, बिहार आदि कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस फिल्म की खूब तारीफ की है। हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट का फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए।
The Kashmir Files: 'हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए ये फिल्म', 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोले आमिर खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन