ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक के तौर पर बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए वे दृश्य फिल्माने का वक्त आ गया है जिसमें लाल सिंह चड्ढा एक फौजी की वर्दी में अपने देश के लिए दुश्मन से भिड़ता नजर आएगा। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जो लोगों को अपने वतन का इतिहास एक सार्वजनिक स्थान पर बैठकर अपने निजी अनुभवों के नजरिए से सुनाता है।
2 of 5
पीपीई किट में नजर आई टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शनिवार को आमिर खान की पीपीई किट पहने तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनके साथ कुछ वीडियोज भी हैं जिनमें आमिर खान लद्दाख जैसी किसी जगह पर सैनिकों के साथ दिख रहे हैं। आमिर खान ने इन दिनों खुद सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। पिछली बार इसी सीक्वेंस की शूटिंग की लोकेशन तलाशने वह तुर्की गए थे और लोगों ने उनकी इस कोशिश का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया था।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने के बाद आमिर खान पहली बार मुंबई से बाहर निकले हैं और बताया जा रहा है कि लद्दाख में वह अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए लोकेशन देखने गए हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के लोग बता रहे हैं कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का सबसे अहम हिस्सा लद्दाख में शूट किया जाएगा। ये फिल्म का वह हिस्सा जिसमें लाल सिहं चड्ढा अपने फौज में होने के अनुभव सुना रहा है।
4 of 5
‘फॉरेस्ट गम्प’ में टॉम हैंक्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्क्रिप्ट के मुताबिक ये दृश्य कारगिल युद्ध के होंगे। इस सीक्वेंस में उनके साथ दक्षिण भारतीय सितारे नाग चैतन्य के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है। पहले यही रोल अभिनेता विजय सेतुपति करने वाले थे। विन्स्टन ग्रूम के लिखे इसी नाम के उपन्यास पर बनी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड रोल टॉम हैंक्स ने किया है।
5 of 5
‘फॉरेस्ट गम्प’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर समेत छह ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। इसका निर्देशक रॉबर्ट जेमेकिस ने किया था। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी दिखेंगी, इस फिल्म का निर्देशन कभी आमिर खान का कामकाज संभालने वाले अद्वैत चंदन कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने लिखी है।