कोरोना महामारी के दौरान आमिर खान ने अभिनय को अलविदा कहने का विचार किया था, लेकिन उनके परिवार, खासकर उनके बच्चे आयरा और जुनैद खान ने उन्हें इस फैसले से रोक लिया। उस मुश्किल दौर को याद करते हुए आयरा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि कैसे उन्होंने और उनके भाई ने आमिर को चीजों को एक नए दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित किया।
2 of 5
जुनैद और आयरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बच्चों ने आमिर को दी ये सलाह
पिंकविला पॉडकास्ट में बात करते हुए आयरा ने कहा, "हमने (जुनैद और आयरा) उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि वह इतना कठोर निर्णय नहीं लें। उन्हें एक छोर से दूसरे छोर पर नहीं कूदना है। वह बस आराम से बैठें, गहरी सांस लें और अगले हफ्ते फैसला लें।" आमिर को यह सलाह उस वक्त दी गई थी जब आमिर पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री से दूर जाने पर विचार कर रहे थे। आयरा ने आगे साझा किया, “वह यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि उन्हें फिल्मों से बाहर जाना चाहिए या नहीं और फिर उन्होंने यह फैसला लिया कि हमें साथ समय बिताना चाहिए।"
3 of 5
आमिर खान, आयरा खान
- फोटो : यूट्यूब- नेटफ्लिक्स
आयरा ने खास पल को किया याद
आयरा ने उस खास पल को याद करते हुए कहा, “वह अगत्सु फाउंडेशन के ऑफिस आए और मैंने उन्हें अपनी सारी समस्याएं बताई। जब मैंने अपनी बात खत्म की, तो वह बोले, 'मुझे नहीं पता क्या करना चाहिए।' मैंने सोचा, वाह! ये तो मेरे लिए समस्याओं का हल निकालने के लिए आए थे।"
4 of 5
आमिर खान और आयरा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर ने बदला अपना फैसला
आयरा ने आगे मजाक करते हुए कहा कि शायद उनकी परेशानियों ने आमिर को फिल्म बनाने की ओर वापसी करने के लिए प्रेरित किया। आयरा ने कहा, “वह इसमें शामिल हुए और अब वह एडवाइजरी बोर्ड में हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की। मैं साल में दो बार उन्हें कॉल करके पूरी स्थिति बताती हूं। मुझे लगता है उस मीटिंग ने उन्हें प्रेरित किया और उन्होंने फिल्मों काम करने का फैसला लिया।"
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे आमिर खान
आमिर खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'सितारे जमीन पर' में नजर आने वाले हैं, जिसमें जेनेलिया डिसूजा और दर्शील सफरी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह 'लाहौर 1947' का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा होंगे। इसके अलावा, वह लोकेश कनगराज की एक फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने इस वजह से बॉलीवुड में काम न करने का किया था फैसला, 'पुष्पा' का मुंबई में बड़ा खुलासा