{"_id":"5ebb82738ebc3e908e026c84","slug":"aamir-khan-assistant-amos-dies-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के असिस्टेंट का निधन, 25 साल से कर रहे थे उनके लिए काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के असिस्टेंट का निधन, 25 साल से कर रहे थे उनके लिए काम
Wed, 13 May 2020 10:50 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 13 May 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
आमिर खान के सहायक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक का माहौल है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के असिस्टेंट का निधन हो गया है। उनका नाम अमोस था। अमोस ने 60 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमोस के बहुत से करीबी लोग भी थे।
विज्ञापन
पढ़ें: अनुमोल को सोशल मीडिया पर भेजीं अश्लील तस्वीरें, अभिनेत्री ने दी साइबर सेल में शिकायत करने की धमकी
विज्ञापन
अमोस की मौत हार्ट अटैक से हुई है। गौरतलब है कि मंगलवार को जब अमोस को हार्ट अटैक आया तो खुद आमिर खान, उनकी पत्नी किरण राव और पूरी टीम उन्हें मुंबई के होली फैमिली अस्पताल लेकर पहुंची। अमोस की निधन की जानकारी फिल्म लगान में आमिर के सह कलाकार रह चुके अभिनेता करीम हाजी ने दी है।
विज्ञापन
करीम ने बताया कि मंगलवार अमोस सुबह अचानक गिर गए थे जिसके बाद आमिर उनकी पत्नी किरण राव और उनकी टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची थी। अमोस के परिवार में पत्नी और बेटे हैं। अमोस आमिर खान के साथ हर जगह मौजूद रहते थे।
करीम हाजी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि अमोस आमिर खान जैसे बड़े कलाकार के साथ काम करते थे, लेकिन वह व्यवहार से बेहद साधारण थे। वह दिल के बेहद अच्छे इंसान थे। मेहनती के साथ-साथ अमोस एक जिंदादिल व्यक्ति थे।
पढ़ें: लॉकडाउन में बेली डांस सीख रही हैं ऋचा चड्ढा, वीडियो साझा कर लिखा खास पोस्ट