पिछले दिनों तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर एआर रहमान और उनकी बेटी खातिजा को ट्रोल किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- पढ़े लिखे लोग जब हिजाब पहनते हैं तो उन्हें यह देखकर घुटन होती है। मुझे एआर रहमान का म्यूजिक बेहद पसंद है। लेकिन जब भी मैं उनकी बेटी को देखती हूं तो मुझे घुटन होती है। यह जानना बहुत ही दुखद है कि कल्चर फैमिली में एक पढ़ी-लिखी महिला कैसे आसानी से ब्रेनवॉश हो सकती है।'
बुर्का पहनने पर ट्रोल हुई थीं ए आर रहमान की बेटी, अब कहा- 'मुझे हिजाब पहनकर गर्व महसूस होता है'
अब सिंगर ए आर रहमान बेटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन को जवाब दिया है। खातिजा ने लिखा- 'अभी एक साल ही हुए हैं और एक बार फिर से ये विषय चर्चा में आ गया है। देश में बहुत कुछ हो रहा है लेकिन लोग इस बात से चिंतित हैं कि एक महिला को क्या पहनना चाहिए। जब भी इस विषय पर बात होती है, तो मुझे गुस्सा आता है। मैं बहुत सारी बातें कहना चाहती हूं। पिछले एक साल में, मुझे अपना एक अलग संस्करण देखने को मिला है जिसे मैंने इतने सालों में नहीं देखा है।'
खातिजा ने आगे कहा- 'मुझे अपने द्वारा चुने गए विकल्पों को लेकर कोई पछतावा नहीं है। मैं जो कर रही हूं मुझे उसपर गर्व है। मैं उन लोगों को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे इस रूप में स्वीकार किया है। प्यारी तस्लीमा नसरीन जी, मैं माफी चाहूंगी कि आपको मेरे कपड़ों को देखकर घुटन होती है। आप प्लीज जाकर साफ-सुथरी हवा खाइए क्योंकि मुझे इन कपड़ों में जरा भी घुटन नहीं होती बल्कि मैं बहुत ही गर्व महसूस करती हूं।'
A post shared by 786 Khatija Rahman (@khatija.rahman) on
उन्होंने कहा- 'मैं सशक्त महसूस करती हूं। आप कृपया गूगल पर फेमिनिज्म का मतलब जरूर देख लीजिए क्योंकि दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाना और किसी के पिता को ऐसे विषयों में घसीटना फेमिनिज्म नहीं होता। वैसे मुझे तो याद भी नहीं कि मैंने अपनी फोटो जांच के लिए आपके पास कब भेजी थी।'
मालूम हो कि पिछले साल जब ए आर रहमान को बेटी को हिजाब पहनाने के लिए ट्रोल किया गया था तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा था- 'चुनने का अधिकार है'। इतना ही नहीं खतीजा ने भी कहा था कि उन्हें किसी ने उन्हें पर्दा करने के लिए मजबूर नहीं किया। उनके पर्दा करने से उनके माता-पिता का कोई लेना-देना नहीं है। खतीजा ने भी फेसबुक पर भी लिखा था वह समझदार और अडल्ट हैं। उन्हें अपने जीवन के फैसले लेने आते हैं और बिना जानें राय कायम न करें।