{"_id":"5cec1118bdec22071f56ce78","slug":"a-man-posting-derogatory-remarks-against-congress-leader-urmila-matondkar-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शख्स ने लिखी उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ भद्दी पोस्ट , पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक शख्स ने लिखी उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ भद्दी पोस्ट , पुलिस ने किया मामला दर्ज
Mon, 27 May 2019 10:02 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 27 May 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
उर्मिला मतोंडकर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पुणे में 57 वर्षीय शख्स पर कांग्रेस नेता व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस शख्स ने सोशल मीडिया पर उर्मिला के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके खिलाफ पुणे में विश्राम बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई नॉर्थ से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा़ था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया था। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी से था। लेकिन उर्मिला को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस से आईपीसी की धारा के अनुरूप मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उर्मिला मातोंडकर के फिल्मी करियर की बात करें तो वह बार साल 2018 में आई फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आई थीं। उर्मिला ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1977 में शेखर कपूर की फिल्म मासूम से डेब्यू किया था। बतौर एक्ट्रेस पहली फिल्म नरसिम्हा थी।
एक वक्त टॉप की एक्ट्रेस रहीं उर्मिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि उनका करियर लगभग ठप पड़ गया। दरअसल इसकी वजह एक डायरेक्टर बने। उर्मिला मातोंडकर के अफेयर की खबरों ने बॉलीवुड के गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी। उनके अफेयर के किस्से डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ चर्चा में रहे। राम गोपाल वर्मा की हर फिल्म में उर्मिला होती थीं।

#Maharashtra: FIR has been registered against a 57-yr-old man for posting derogatory remarks against Congress leader Urmila Matondkar on social media. FIR registered at Vishram Baugh police station, Pune under section relevant sections of IPC.
— ANI (@ANI) May 27, 2019