फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेथ एनिवर्सरी: रहीम चाचा बनकर एके हंगल ने जीता था सबका दिल, आखिरी वक्त में हुए भुखमरी और तंगहाली के शिकार

Thu, 26 Aug 2021 10:50 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 26 Aug 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
a k hangal death anniversary know the facts about legendary actor life
एके हंगल - फोटो : सोशल मीडिया

50 साल की उम्र में बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता एके हंगल ने कई सालों तक अलग-अलग किरदार निभाकर अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। एक फरवरी, 1917 को कश्मीरी परिवार में जन्म लेने वाले एके हंगल ने 26 अगस्त, 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया। ए के हंगल ने 60 से 70 के दशक में अधिकतर फिल्मों में पिता या फिर चाचा का किरदार निभाया। एके हंगल ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन आज भी लोग उन्हें शोले के रहीम चाचा के रूप में याद करते हैं। एके हंगल ने इस किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया।



बंटवारे के समय आए थे मुंबई
एके हंगल ने अपना बचपन पेशावर से करांची तक में बिताया। हिंदुस्तान के बंटवारे बाद 1949 में वो मुंबई आ गए थे। एके हंगल ने बचपन से ही अपनी जिंदगी में तमाम संघर्ष किए थे। एके हंगल ने अपनी पत्नी के निधन के बाद अपने बेटे की अकेले ही परवरिश की। फिल्मों के साथ-साथ एके हंगल को नाटक में भी अभिनय करने में सफलता प्राप्त हुई। हंगल साहब 18 वर्ष के थे जब उन्होंने नाटकों में अभिनय करने की शुरुआत की थी।  उनकी डेथ एनिवर्सरी पर हम अपने इस आर्टिकल में उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बाते आपको बताने जा रहे हैं। 

a k hangal death anniversary know the facts about legendary actor life
एके हंगल

कराची के जेल में तीन साल तक थे कैद

ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले एके हंगल ने आजादी की लड़ाई लड़ी। मार्क्सवादी होने की वजह से वो कराची की जेल में तीन साल तक कैद रहें। लेकिन साल 1949 में जेल से छूटने के बाद हंगल साहब अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई आ गए। हमेशा से अभिनय का शौक रखने वाले एके हंगल ने मुंबई आने के बाद बतौर अभिनेता काम करने के बारे में सोचा।

a k hangal death anniversary know the facts about legendary actor life
एके हंगल - फोटो : सोशल मीडिया

संगीत से था गहरा नाता

एके हंगल को संगीत से बहुत प्यार था जिस कारण सन् 1993 में मुंबई में होने वाले पाकिस्तानी डिप्लोमैटिक फंक्शन में उन्होंने हिस्सा लिया। एके हंगल के हिस्सा लेने की वजह से शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने एके हंगल के वर्तमान और भविष्य दोनों ही फिल्मों पर रोक लगा दी थी। इस चीज का असर एके हंगल के करियर पर भी पड़ा और दो साल तक उन्हें कोई काम नहीं मिला। यहां तक कि निर्देशक निर्माता भी उन्हें अपनी फिल्म में लेने से कतराने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
a k hangal death anniversary know the facts about legendary actor life
एके हंगल - फोटो : सोशल मीडिया

255 फिल्मों में किया काम

एके हंगल ने चार दशक से अधिक के करियर में लगभग 225 फिल्मों में काम किया। 50 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले हंगल साहब ने 96 साल की उम्र में व्हीलचेयर पर बैठकर फैशन परेड अटेंड की थी। 97 वर्ष की उम्र में उन्होंने एनिमेटेड फिल्म में अपनी आवाज भी दी थी। अपने आखिरी के समय में वह टीवी शो मधुबाला में भी नजर आए थे।

विज्ञापन
a k hangal death anniversary know the facts about legendary actor life
एके हंगल

रहीम चाचा के किरदार को किया अमर

फिल्म शोले में एके हंगल ने रहीम चाचा का किरदार निभाया था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया। आज भी कई दफा लोगों के मुंह से आप ये कहते हुए सुनते होंगे कि ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई? इस डायलॉग को पहली बार एके हंगल ने ही बोला था। उनका ये डायलॉग ही उनकी पहचान बन गया। इस फिल्म के अलावा भी एके हंगल ने जिन भी फिल्मों में काम किया उसमें अपनी एक अलग पहचान छोड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed