कुछ दिन पहले अथिया शेट्टी अपनी अगली फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग कर रहीं थीं लेकिन तभी उनके साथ सेट पर एक हादसा हो गया जिसने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल एक अंजान शख्स अथिया शेट्टी से मिलना चाहता था और इसी चक्कर में वो फिल्म के सेट पर पहुंच गया और खूब हंगामा मचाया।
ये वाकया तब हुआ जब अथिया शूट के बाद अपनी वैनिटी वैन की तरफ बढ़ रहीं थीं। इस दौरान उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी थे। लेकिन तभी एक अंजान शख्स ने अथिया के करीब जाने की कोशिश की। लेकिन इससे पहले कि वो शख्श कुछ ओझी हरकत कर पाता, सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और उन्होंने धक्के मारकर उस शख्स को अथिया से दूर किया।
हालांकि इस दौरान अथिया को कोई चोट नहीं आई। चूंकि शूट खत्म हो चुका था इसलिए अथिया वापस जा चुकीं थीं। सुरक्षाकर्मियों को लगा कि वो शख्स चला गया है और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा, लेकिन वो शख्स वापस आ गया और इस बार वो अपने साथियों की टोली के साथ आया।
साथियों के साथ मिलकर इस शख्स ने सेट पर खूब हो-हल्ला और हंगामा मचाया।
इसके बाद तो जैसे पूरा स्टूडियो हरकत में आ गया। सारे सुरक्षाकर्मी उस शख्स के पास दौड़े आए और उसे चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। इस घटनाक्रम के बाद स्टूडियो में सुरक्षा बढ़ा दी गई। ये सुरक्षा अब इतनी कड़ी कर दी गई है कि कोई भी किसी भी तरह से फिल्म सिटी में नहीं घुस सकता।
इस मामले में अभी तक अथिया शेट्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। फिल्म की बात करें, तो 'मुबारकां' में उनके अलावा अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं।