फिल्मी दुनिया में अफेयर, लिव इन रिलेशनशिप, ब्रेकअप्स, शादी, तलाक और फिर शादी आम बात है और बॉलीवुड में ही इन सब बातों को बहुत अच्छे से समझा जा सकता है। ऐसे में कुछ सुपरहिट एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्यार के मोड़ पर आने के बाद तलाकशुदा एक्टर से शादी करने का फैसला लिया। आइए जानतें हैं ऐसी 8 टॉप की एक्ट्रेस के बारे में...
करीना कपूर खान-सैफ अली खान
2 of 9
saif And kareena with Taimur
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की 'बेबो गर्ल' करीना कपूर खान की। बता दें कि उन्होंने तलाकशुदा एक्टर सैफ अली खान से 2012 में शादी की। दोनों में फिल्म टशन से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। सैफ ने 2004 में उम्र में अपने से बढ़ी एक्ट्रेस अम्रिता सिंह से शादी की थी।
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की खूबसूरती के चर्चे आज भी बरकरार है। साल 1980 में हेमा और धर्मेंद्र के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। जबकि धर्मेंद्र पहले से ही चार बच्चों के बाप थे। लेकिन हेमा ने यह सब जानते हुए भी धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाना मुनासिब समझा। दोनों की इस शादी से दो लड़कियां भी हैं।
जूही चावला-जय मेहता
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय के लिए आज भी पहचान रखने वालीं एक्ट्रेस जूही चावला ने भी एक तलाकशुदा बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। जूही और जय मेहता ने 1995 में शादी की। इन दिनों जूही बॉलीवुड में कामयाबी की बुलंदियों को छू रही थीं।
स्मिता पाटिल-राज बब्बर
अपनी एक्टिंग से अच्छे-अच्छे स्टार्स को हिला देने वालीं एक्ट्रेस स्मिता पाटिल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 80 के दशक के एक्टर राज बब्बर से शादी की थी। बता दें कि राज बब्बर भी पहले से शादी शुदा थे और उनका एक बेटा भी था जो इन दिनों फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आते हैं। स्मिता को राजब्बर से एक बेटा हुआ जिसका नाम प्रतीक बब्बर है। बेटे को जन्म देने के कुछ समय बाद ही स्मिता ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया।