फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

66वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: ‘गुलाबो सिताबो’ का जलवा, इरफान और तापसी पन्नू बेस्ट एक्टर, देखें लिस्ट

Sun, 28 Mar 2021 08:24 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Mar 2021 08:24 AM IST
विज्ञापन
66th filmfare awards 2021 irrfan khan and taapsee pannu winning best actor see full list
अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, इरफान खान - फोटो : फाइल
66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एलान कर दिया गया है। कोरोना वायरस ने दुनिया में बहुत सी चीजें बदल दी हैं। अवॉर्ड सेरेमनी भी इससे अछूता नहीं है।  पिछले साल लॉकडाउन की वजह से फिल्म उद्योग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद मेकर्स से लेकर कलाकार तक अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने की कोशिश करते दिखे। इन्हीं कलाकारों और फिल्मों से जुड़े सदस्यों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा की गई है। तो चलिए बताते हैं किसने कौन सा अवॉर्ड जीता।

 
66th filmfare awards 2021 irrfan khan and taapsee pannu winning best actor see full list
दिल बेचारा - फोटो : फाइल

लॉकडाउन की वजह से कई फिल्में सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं, जैसे- गुलाबो सिताबो, गुंजन सक्सेना और दिल बेचारा। बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा के लिए फराह खान को मिला। इसके अलावा गुलाबो सिताबो कई अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही। वहीं तापसी पन्नू की थप्पड़ को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड से नवाजा गया।

66th filmfare awards 2021 irrfan khan and taapsee pannu winning best actor see full list
तानाजी: द अनसंग वॉरियर - फोटो : फाइल

यहां देखें पूरी लिस्ट:
बेस्ट एक्शन- तानाजी: द अनसंग वॉरियर, रमजान बुलुट और आरपी यादव
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- थप्पड़, मंगेश उर्मिला धाकड़े
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गुलाबो सिताबो, अविक मुखोपाध्याय
बेस्ट कोरियोग्राफी- दिल बेचारा, फराह खान
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइन- गुलाबो सिताबो, वीरा कानपुरे
बेस्ट एडिटिंग- थप्पड़, यशा पुष्पा रामचंदानी
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- गुलाबो सिताबो, मानसी ध्रुव मेहता
बेस्ट साउंड डिजाइन- थप्पड़, कामोद खराडे

विज्ञापन
विज्ञापन
66th filmfare awards 2021 irrfan khan and taapsee pannu winning best actor see full list
तापसी पन्नू - फोटो : फिल्म थप्पड़

बेस्ट वीएफएक्स- तानाजी: द अनसंग वॉरियर, प्रसाद सूतर
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- राघव चैतन्य, ‘एक टुकड़ा धूप’, थप्पड़
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- असीस कौर, ‘मलंग’ टाइटल ट्रैक
बेस्ट म्यूजिक एलबम- प्रीतम, लूडो
बेस्ट डायलॉग अवॉर्ड- जूही चतुर्वेदी, गुलाबो सिताबो
बेस्ट फिल्म- थप्पड़
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- एब आले ऊ, प्रतीक वत्स
बेस्ट निर्देशक- ओम राउत, तानाजी: द अनसंग वॉरियर
बेस्ट एक्टर (मेल)- इरफान खान, अंग्रेजी मीडियम
बेस्ट एक्टर (क्रिट्क्स)- अमिताभ बच्चन, गुलाबो सितारबो
बेस्ट एक्टर (फीमेल)- तापसी पन्नू, थप्पड़

विज्ञापन
66th filmfare awards 2021 irrfan khan and taapsee pannu winning best actor see full list
देवी में काजोल - फोटो : फाइल
फिल्मफेयर शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड्स
बेस्ट फिल्म (फिक्शन)
- अर्जुन
बेस्ट एक्टर (फीमेल)- पूर्ति सावरदेकर, द फर्स्ट वेडिंग
बेस्ट एक्टर (मेल)- अरनव अब्दगिरे, अर्जुन
बेस्ट फिल्म (पॉपुलर च्वॉइस)- देवी
बेस्ट फिल्म (नॉन फिक्शन)- बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सैंक्चअरी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed