टीवी जगत में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जो सफलता के आखिरी मुकाम तक पहुंची हैं। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो उनके यहां तक पहुंचने के संघर्ष को जानते हैं। टीवी सीरियल में काम करने के लिए एक्ट्रेसेज को कई राउंड इंटरव्यू और ऑडिशन देने होते हैं। लेकिन यहां बात करेंगे उन 5 टीवी एक्ट्रेस की जो हिंदी टीवी सीरियल में आने से पहले बी ग्रेड फिल्में कर चुकी हैं...
घर-घर देखा जाने वाला टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' तो आपने देखा ही होगा और आप उसमें दया भाभी (दिशा वकानी) को भी जानते होंगे। लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि दिशा यहां पहुंचने से पहले बी ग्रेड फिल्में कर हैं। जी हां उन्हें फिल्म कमसीन में बहुत ही बोल्ड अंदाज में देखा गया था।
दूसरी फेमस टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया हैं जिन्हें आप एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कमोलिका के नाम से जानते थे। बता दें कि उर्वशी भी बी ग्रेड की फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने टीवी सीरियल में आने से पहले फिल्म 'स्वपनम' में काम किया था।
बिग बॉस और ड्रेड फेक्टर जैसे रियलिटी शो में नजर आईं एक्ट्रेस सना खान को आपने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' और 'वजह तुम हो' में देखा होगा। बता दें कि सना ने भी बॉलीवुड में आने से पहले बी ग्रेड की फिल्मों में हाथ आजमाया था। इस दौरान उन्होंने फिल्म 'क्लाइमैक्स' में काम किया था। इसके लिए अलावा वह हाई सोसाइटी और पीक जैसी बी ग्रेड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
कई बॉलीवुड फिल्मों में साइड रोल कर और कॉमेडी शो लॉफ्टर चैनल में जज रह चुकी एक्ट्रेस अर्चना पूरब सिंह को कौन नहीं जानता। शायद आपको यकीन ना हो लेकिन ये सच है कि अर्चना ने भी बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्म 'रात के गुनाह' में शेखर सुमन और रजा मुराद संग देखा गया था।