भारत पाक बंटवारे पर बनी फिल्म बेगम जान के पाकिस्तान में रिलीज होने पर प्रश्नचिह्न लग गया है। दरअसल फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट ने पाकिस्तान सरकार से गुजारिश की थी कि फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज होने दिया जाए लेकिन पाकिस्तान की सरकार ने अब तक इस गुजारिश पर कोई जवाब नहीं दिया है जिससे लग रहा है कि बेगम जान पाकिस्तान को नापसंद है।
इन 5 कारणों से पाक में बैन हुई 'बेगम जान'!
इन 5 कारणों से पाक को नापंसद हुई 'बेगम जान'!
क्या भारत और पाक के मौजूदा राजनीतिक हालात इसकी वजह हो सकते हैं। जी हां, दोनों देशों के बीच बढ़ी राजनीतिक और कूटनीतिक तल्खी के चलते भी पाकिस्तान इस फिल्म पर रोक लगा सकता है। महेश भट्ट की मानें तो यही वजह है जो पाकिस्तान में बेगन जान की एंट्री पर रोक लगी है।
इन 5 कारणों से पाक को नापंसद हुई 'बेगम जान'!
गालियां और वेश्यावृत्ति के सीन
बेगम जान में जमकर गालियां हैं। कुछ गालिया सुनी जा सकती हैं तो कुछ को म्यूट करना जरूरी लगता है। सरेआम इस तरह गालियों का प्रयोग तो भारत में भी नहीं होता तो पाकिस्तान भला कैसे इन्हें स्वीकार कर सकती है। फिल्म का बोल्ड कॉन्सेप्ट भी एक वजह हो सकती है। दूसरी बात फिल्म में वेश्यावृत्ति के भी सीन हैं जिसे पाकिस्तान के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है।
इन 5 कारणों से पाक को नापंसद हुई 'बेगम जान'!
विभाजन का कड़वा सच
कोई कितना भी नकार ले लेकिन विभाजन का कड़वा सच पाकिस्तान के जेहन से कभी नहीं उतर सकता। ऐसे में दुखती रग पर हाथ रखती बेगम जान को पाकिस्तान कभी स्वीकार कर पाएगा, इसमें संदेह ही रहेगा।
इन 5 कारणों से पाक को नापंसद हुई 'बेगम जान'!
नई पीढ़ी के आगे पोल खुलने का डर
विभाजन को लेकर कई किस्से मीडिया में समय समय पर आते रहे हैं नई पीढ़ी के सामने विभाजन का काला सच अब तक पूरी तरह नहीं आया है। पाकिस्तान को ये भी डर है कि कहीं इस फिल्म के जरिए नई पीढी के सामने उसकी पोल न खुल जाए।