बॉलीवुड में अब सिक्स पैक एब्स बनाने का सिलसिला आम हो गया है। ऐसे में हर स्टार्स खुद को शारीरिक फिट करने में लगा हुआ है। फिल्म जगत में कुछ स्टार्स शुरुआती दौर से ही खुद को फिट रखते आ रहे हैं और फिल्मों में खतरनाक स्टंट भी खुद ही कर रहे हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड स्टार्स की जिनकी बॉडी और स्टंट के आगे अच्छे- अच्छे भरते हैं पानी...
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे देसी एक्टर सनी देओल की। आज भी सनी देओल की आवाज में इतना दम है कि उनकी एक शेर जैसी दहाड़ से सिनेमा दर्शकों की रगो में खून दौड़ जाता है। बता दें कि सनी देओल शुरुआती दौर से ही खुद को शारीरिक फिट रखते हुए आए हैं। ऐसे में उनकी आने वाली फिल्म 'यमला पगला दिवाना फिर से' का भी ट्रेलर लॉन्च हो गया है जिसमें उनका पुराना अंदाज एक बार फिर देखने को मिलेगा।
इसके बाद बात करेंगे बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी अक्षय कुमार की। अक्षय आज भी सुबह 4 बजे उठते हैं और रात 9 बजे सो जाते हैं। इतना ही नहीं वह रविवार का दिन अपने परिवार के लिए बचाकर रखते हैं। इस दिन वे कोई शूटिंग और काम नहीं करते हैं। बात करें उनकी फिल्मों की तो वह अपनी फिल्मों के ज्यादातर स्टंट अपने आप ही करते हैं। उनकी आने वाली फिल्में 'गोल्ड' और '2.0' हैं।
टाइगर श्रॉफ के बारे में आपको क्या बताएं। उनका डांस, उनके स्टंट और उनका स्टाइल इतना जबरदस्त होता है कि दर्शकों की उनपर से आंखें ही नहीं हटती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि टाइगर फिल्म में सारे खतरनाक स्टंट खुद ही करते हैं। यहां तक कि उनके डांस में भी काफी मेहनत होती है। फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग के में व्यस्त हैं।
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की सॉलिड बॉडी और उनके लुक की तो लड़कियां बहुत दीवानी हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते' में वह एक पुलिसवाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि एक इवेंट शो में जॉन ने एक भारी-भरकम बाइक अपने कंधे पर उठा ली थी जिसे देख वहां मौजूद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई थी।