ऐसा माना जाता है जोड़ियां ऊपर ही तय हो जाती हैं और उनका मिलन नीचे धरती पर होता है। बात करें बॉलीवुड की तो फिल्म इंडस्ट्री में पांच ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने अपने ही फैन से शादी कर ली। ऐसा नहीं है कि इन लोगों ने बॉलीवुड की दुनिया से बाहर शादी करके कुछ गलत किया या फिर ये खुश नहीं है। बल्कि ये अपने पार्टनर के साथ बहुत ही ज्यादा खुश हैं। तो आइए जानते हैं इन पांच सितारों के बारे में..
शाहिद-मीरा
2 of 6
Mira Shahid
- फोटो : Instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के चॉकलेटी लुक एक्टर शाहिद कपूर की। बता दें कि शाहिद ने साल 2015 में मीरा नाम की लड़की से शादी कर ली जो कि दिल्ली से हैं। मीरा का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। लेकिन मीरा ही शाहिद की पहली गर्लफ्रेंड थी और शाहिद की बड़ी फैन भी हो गई थी।
जॉन-प्रियंका
लिस्ट में दूसरा नाम हैंडसम हंक जॉन अब्राह्म का भी नाम आता है। बिपाशा और जॉन के अफेयर को लेकर कई बाते चली थीं लेकिन ये जोड़ी शादी तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन जॉन ने साधारण सी लड़की प्रियंका से शादी कर सबके मुंह बंद कर दिये। बता दें कि प्रियंका को जॉन बहुत पसंद है।
शिल्पा-राज
4 of 6
raj kundra and shilpa shetty
- फोटो : PTI
शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में शुमार हैं। एक्टर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के अफेयर के बारे में तो हर कोई जानता ही है लेकिन अक्षय को ट्विंकल खन्ना पसंद आने के चलते वह शिल्पा दूर हो गए। वहीं, लंदन में मिले बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शिल्पा ने शादी कर ली जो कि शिल्पा के बड़े फैन निकले।
रवीना-अनिल
90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी। बता दें कि रवीना के साथ भी अक्षय के अफेयर की बातें पूरे बॉलीवुड में फेमस थी। लेकिन ये जोड़ी भी शादी करने में कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी कर ली जो रवीना मन ही मन पसंद करते थे।