बॉलीवुड का खुमार तो ज्यादातर लोगों पर चढ़ा ही होता है क्योंकि कामकाजी लोगों के लिए दिनभर की थकान दूर करने के लिए टीवी के सामने बैठने से बड़ा और कोई जरिया नहीं होता। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में दर्शक फिल्मों तक ही सीमित रह जाते हैं जिसके चलते वे फिल्मी स्टार्स के बारे में बहुत कम जान पाते हैं। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 5 फेक्ट की जिनपर यकीन करना होगा मुश्किल...
लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे एक्टर सुनील दत्त की। सुनील का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा और वह अपनी हर फिल्म में बहुत दमदार रोल में नजर आते थे। बता दें कि बॉलीवुड में सुनील दत्त ही ऐसे एक्टर हैं जो सबसे ज्यादा 20 बार डाकू का रोल कर चुके हैं।
कपूर फैमिली के सुपरस्टार रहे राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' भले ही फ्लॉप साबित हुई हो लेकिन इस फिल्म से बॉलीवुड को इंटरनेशनल पहचान मिली थी। बता दें कि यही एक ऐसी फिल्म है जिसमें दो इंटरवल थे।
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की पत्नी रह चुकी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन के परदादा मौरिस कोचलिन पेरिस का एफिल टॉवर बनाने वाली टीम में चीफ इंजीनियर थे।
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन का असली सरनेम बहुत कम लोगों को पता है। बता दें कि उनके दादा रोशनलाल का पूरा नाम रोशनलाल नागरथ था। इस हिसाब से ऋतिक का असली सरनेम रोशन नहीं बल्कि नागरथ है।