फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्होंने सेनेटरी नैपकिन पर उठाई आवाज, नतीजा हो गए सस्ते

Sun, 22 Jul 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
4 Bollywood celebrities statement on Sanitary napkins
sonam and twinkle
सेनेटरी नैपकिन पर जीएसटी लगने पर आम जनता सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने अपना विरोध जताया था। आखिरकार उनका विरोध रंग लाया और भारत सरकार ने सेनेटरी नैपकिन को जीएसटी के बंधन से मुक्त कर दिया। भारत सरकार के इस फैसले से महिलाओं को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही हाइजीन को भी बढ़ावा मिलेगा। तो चलिए आपको बॉलीवुड स्टार्स वो बयान बताते हैं जिन्होंने सेनेटरी नैपकिन मुद्दे पर अपनी राय रखी थी।
4 Bollywood celebrities statement on Sanitary napkins
kajol
सैनेटरी पैड्स पर लगाए जा रहे 12 प्रतिशत जीएसटी को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल को पहले तो काजोल ने ये कहते हुए टाल दिया कि उन्हें इसमें कोई वित्तिय विशेषता हासिल नहीं है। हालांकि दोबारा सवाल पूछने पर काजोल ने कहा था- 'जहां तक महिलाओं के सैनेटरी पैड्स का सवाल है तो ये देखना चाहिए कि दूध और चावल पर भी टैक्स लगता है। ऐसा नहीं है कि ये चीजें टैक्स फ्री हैं। तो ये पूरी तरह सरकार पर निर्भर करता है कि वो किन चीजों को टैक्स के दायरे में देखती है और किन चीजों पर कितना टैक्स लगाती है।' 
4 Bollywood celebrities statement on Sanitary napkins
ट्विंकल खन्ना
'पैडमैन' को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर लॉन्चिंग के बाद ट्विंकल खन्ना ने कहा था 'मुझे उम्मीद है इस फिल्म के बाद लोगों के बीच एक स्ट्रांग मैसेज जाएगा। सैनेटरी नैपकिन जैसे मुद्दों पर हम आमतौर पर बात नहीं करते हैं लेकिन उन पर हमें ध्यान देने की जरूरत है। मैं चाहती हूं कि लड़कियां अपने माता-पिता से इस बारे में खुलकर बात करें और कह सकें कि उन्हें सैनिटरी पैड्स की जरूरत है बजाय फेयरनेस क्रीम के।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Bollywood celebrities statement on Sanitary napkins
sonam kapoor
सिर्फ काजोल और ट्विंकल खन्ना ने ही नहीं बल्कि सेनेटरी नैपकिन सस्ते करने की बात सोनम कपूर, राधिका आप्टे और खुद अक्षय कुमार ने फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के दौरान कही थी। 'पैडमैन' फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सोनम लोगों से 400 रुपये मांगते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद सोनम ने बयान दिया था- 'साधारण तौर पर अपनी पूरी जिंदगी में एक महिला को 3000 दिन पीरियड्स होते हैं। यह सभी महिलाओं को प्रभावित करता है लेकिन दिक्कत इतनी है कि कोई भी इस बारे में बातचीत नहीं कर सकता। हम लोगों को चाहिए इस मुद्दे पर खुलकर बात करें।'
विज्ञापन
4 Bollywood celebrities statement on Sanitary napkins
radhika apte
इसके साथ ही राधिका आप्टे ने अपनी जिंदगी का अनुभव साझा करते हुए कहा था - 'जब मुझे पहली बार पीरियड्स हुए थे तो मेरी मां ने घर में पार्टी दी थी और परिवार के लोगों ने तोहफे के तौर पर घड़ी दी थी। उनके परिवार में ज्यादातर लोग पेशे से डॉक्टर हैं इसलिए घर में ऐसा माहौल नहीं था कि इस मुद्दे पर बात करने से बचे। हालांकि पुरुषों की तरह महिलाएं भी इस मुद्दे पर बात करने से कतराती हैं।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed