मनोरंजन जगत अपने आप में एक अलग दुनिया है। हर दिन यहां कुछ न कुछ होता ही रहता है। हर समय की खबरें पढ़ना लोगों के लिए कठिन होता है। ऐसे में हम इस पैकेज के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि आज दिनभर बॉलीवुड के गलियारों में क्या खिचड़ी पकी है। जैसे सुशांत के केस में अब करण जौहर से भी पूछताछ हो सकती है तो वहीं स्क्रीन अवॉर्ड्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर साधा निशाना, स्क्रीन अवॉर्ड्स पर हुए सनसनीखेज खुलासे, मनोरंजन जगत की 10 फटाफट खबरें
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई स्थित नानावती अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। याद दिला दें कि ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन किसी खतरे का सामना कर रहे हैं। 38 साल पहले भी उन्हें खतरनाक परेशानी का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि उनकी सलमाती की कामना करने के लिए जया बच्चन डॉन वरदा राजन के मंदिर तक पहुंच गई थीं।
38 साल पहले इस जानलेवा घटना से गुजरे थे अमिताभ बच्चन, उनकी सलमाती के लिए जया बच्चन पहुंच गई थीं मशहूर डॉन के मंदिर
कंगना रनौत ने साधा मुंबई पुलिस पर निशाना, कहा- 'सुशांत हत्याकांड का मजाक बनाना बंद करो'
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में इन दिनों भाई- भतीजावाद पर चर्चा जोरों पर है। कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपनी राय और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार ए आर रहमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश में चल रही भाई- भतीजावाद की बहस के बीच कहा है कि खोया पैसा और प्रसिद्ध वापस आ सकती है, लेकिन खोया समय कभी वापस नहीं आता है। इसलिए हमेशा चीजों से आगे बढ़ते रहना चाहिए। उनकी इस बात का कई फिल्मी सितारे सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं बता दें कि ए आर रहमान ने ये बात, शेखर कपूर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कही है।
शेखर कपूर ने बताई ए आर रहमान को उनकी 'प्रॉब्लम', जवाब मिला- 'खोया वक्त कभी वापस नहीं आता'
धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ को मुंबई पुलिस ने किया तलब, सुशांत सिंह राजपूत के केस में होगी पूछताछ